अगर आप सेकेंड हैंड फोर व्हीलर खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके काम की साबित हो सकती है। दरअसल, हम आपको आज बताने जा रहे हैं कि आप सेकंड हैंड कार को फोन की कीमत पर कैसे खरीद सकते हैं। जी हां, बता दें कि Apple ने हाल ही में iPhone 17 सीरीज लॉन्च की है। भारत में इसके फ्लैगशिप मॉडल iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,49,900 (256GB) है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट (2TB) की कीमत 2,29,900 है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतने पैसे में आप एक सेकेंड हैंड कार भी खरीद सकते हैं? Cardekho के डाटा के अनुसार, भारत में कई पॉपुलर मॉडल 2 लाख से ढाई लाख के बजट में आसानी से उपलब्ध हैं। आइए इन कारों के फीचर्स और कीमत पर नजर डालते हैं।
2010-2012 Honda Jazz
Honda Jazz को भारत की पहली प्रीमियम हैचबैक माना जाता है। इसका स्पोर्टी डिजाइन, बड़ा और आरामदायक केबिन, साथ ही बेहतरीन परफॉर्मेंस इसे खास बनाते हैं। इस कार की सबसे यूनिक खासियत है मैजिक सीट, जिसे अलग-अलग तरीकों से फोल्ड कर इस्तेमाल किया जा सकता है। इंजन ऑप्शन की बात करें तो इसमें 1.5-लीटर 120PS पेट्रोल इंजन और बाद में लॉन्च हुआ 1.2-लीटर 90PS इंजन उपलब्ध था। दोनों ही इंजन अपनी स्मूद और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। सेकंड-हैंड मार्केट में 2010-2012 मॉडल की कीमत करीब 1.5 लाख से 2 लाख रुपये तक है। ये कारें सामान्यतः 50,000 से 70,000 किलोमीटर तक चली हुई मिलती हैं।
2011-2013 Volkswagen Vento
Volkswagen Vento 2011-2013 के बीच के समय में सबसे चर्चित सेडान कारों में से एक थी। इसमें 1.6-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्शन था, जो 105PS की पावर देता था। आज के समय में सेकंड हैंड मार्केट में यह कार आपको 2 लाख से 2.5 लाख में मिल सकती है। इसकी ओडोमीटिर रीडिंग आमतौर पर 70,000 से 1 लाख किमी के बीच होती है।
2011-2012 Honda City
अगर आपको एक स्पेशियस, स्पोर्टी हैंडलिंग और सेडान जैसी गाड़ी चाहिए तो आपके लिए Honda City एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। उस समय Honda City अपने बेहतरीन लुक के लिए ज्यादा फेमस थी। सेकंड हैंड मार्केट में 2011-2012 का मॉडल 2 लाख से 2.5 लाख में मिलता है और आमतौर पर 70,000 से 1 लाख किमी तक चल चुका होता है।
2011-2012 Maruti Swift
Maruti Swift हमेशा से भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक रही है। 2011-12 मॉडल में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (87PS) और 1.3-लीटर डीजल इंजन (75PS) के विकल्प थे। यह अपने लुक और कंफर्टेबल की वजह से आज भी पॉपुलर है। इसकी कीमत 1.8 लाख से 2.5 लाख के बीच है और यह कार आमतौर पर 50,000 से 1 लाख किमी तक चली होती है।
2012-2013 Hyundai i20
Hyundai i20 2012-2013 की सबसे प्रीमियम हैचबैक कार थी। इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ साथ ऑटो हेडलाइट, रेन-सेंसिंग वाइपर और सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए थे। सेकंड हैंड मार्के में 2012-2013 i20 की कीमत 2.1 लाख से 2.5 लाख है और यह आमतौर पर 80,000 से 1 लाख किमी तक चली होती है।
बता दें कि अगर आप iPhone 17 Pro Max खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो उसी कीमत पर आप एक सेंकंड हैंड हैचबैक कार घर ला सकते हैं। जो आपके लिए रोजाना सफर के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।