Honda Shine 100 DX vs Shine 100: 6000 रुपये में कितना ज्यादा प्रीमियम है नया मॉडल? जानें फीचर्स और कीमत

Honda ने अपनी पॉपुलर 100cc बाइक Shine 100 का नया और प्रीमियम वर्जन Shine 100 DX लॉन्च कर दिया है। यह नया मॉडल स्टैंडर्ड Shine 100 पर ही बेस्ड है, लेकिन इसमें कुछ खास डिजाइन अपडेट्स और एडवांस्ड फीचर्स जोड़े गए हैं। Shine 100 DX की एक्स शोरूम कीमत 74,959 रुपये रखी गई है।

अपडेटेड Aug 05, 2025 पर 6:01 PM
Story continues below Advertisement
Honda Shine 100 DX कई नए फीचर्स से है लैस

Honda Shine 100 DX vs Shine 100: Honda ने अपनी पॉपुलर 100cc बाइक Shine 100 का नया और प्रीमियम वर्जन Shine 100 DX लॉन्च कर दिया है। यह नया मॉडल स्टैंडर्ड Shine 100 पर ही बेस्ड है, लेकिन इसमें कुछ खास डिजाइन अपडेट्स और एडवांस्ड फीचर्स जोड़े गए हैं। Shine 100 DX की एक्स शोरूम कीमत 74,959 रुपये रखी गई है, जो स्टैंडर्ड Shine 100 से लगभग 6,000 रुपये महंगी है। हालांकि, इस कीमत के बदले आपको कुछ नए फीचर्स और बेहतर लुक्स जरूर मिलते हैं। अब आइए जानते हैं दोनों ही वेरिएंट के फीचर और कीमत में क्या हैं अंतर।

कलर ऑप्शन्स

रंगों की बात करें तो Shine 100 DX चार शानदार कलर ऑप्शन्स में आती है, जिनमें पर्ल इग्नियस ब्लैक, इंपीरियल रेड मेटालिक, एथलेटिक ब्लू मेटालिक और जेनी ग्रे मेटालिक शामिल हैं। वहीं Shine 100 स्टैंडर्ड पांच कलर, रेड, ब्लू, ग्रे, ग्रीन और ऑरेंज में उपलब्ध है।


कैसा है फीचर?

  • अगर फीचर्स की करें तो Shine 100 DX में स्टाइल को खासतौर पर बेहतर बनाने के लिए चौड़ा और स्कल्प्टेड फ्यूल टैंक, क्रोम से सजा हुआ हेडलैंप, बोल्ड ग्राफिक्स और ऑल-ब्लैक इंजन सेटअप दिया गया है। यह डिजाइन एलिमेंट्स इसे पहले से ज्यादा अट्रैक्टिव बनाते हैं।
  • Shine 100 DX को Shine 100 से आगे रखने वाला सबसे बड़ा अपडेट इसका LCD डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जो सेगमेंट में पहली बार दिया गया है। यह क्लस्टर रियल-टाइम माइलेज, डिस्टेंस-टू-एंप्टी और सर्विस इंडिकेटर जैसी जानकारी देता है। इसके अलावा DX वर्जन में साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ और ट्यूबलेस टायर्स भी मिलते हैं, जबकि Shine 100 में अभी भी ट्यूब टायर्स दिए जाते हैं। दोनों बाइक्स में ड्रम ब्रेक्स और कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम यानी CBS जरूर मौजूद है, जो ब्रेकिंग को बेहतर बनाता है।

पावर और इंजन

  • इंजन की बात करें तो दोनों मॉडल्स में एक जैसा 98.98cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो 7.28 bhp की पावर और 8.04 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ यह बाइक शहर और गांव, दोनों जगह अच्छी परफॉर्मेंस देती है।
  • माइलेज के मामले में दोनों बाइकें एक जैसी ही हैं और Honda का दावा है कि Shine 100 और Shine 100 DX दोनों 65-70 kmpl तक का माइलेज देती हैं। हालांकि Shine 100 DX में 10 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, जबकि Shine 100 में यह 9 लीटर का है। इसका सीधा मतलब है कि DX वर्जन में आपको पेट्रोल भरवाने के लिए थोड़ी कम बार जाना पड़ेगा। कुल मिलाकर, Shine 100 DX उन ग्राहकों के लिए एक बढ़िया विकल्प है जो थोड़ी अतिरिक्त कीमत में ज्यादा फीचर्स और बेहतर लुक्स की तलाश में हैं।

कितनी है कीमत?

Honda Shine 100 DX की एक्स-शोरूम कीमत 74,959 रुपये हैं, जबकि स्टैंडर्ड Shine 100 की कीमत 68,862 रुपये हैं। यानी Shine 100 DX लगभग 6,000 रुपये महंगी है, जहां दोनों बाइक्स का ओवरऑल लुक एक जैसा है, वहीं Shine 100 DX में कुछ कॉस्मेटिक अपग्रेड्स इसे ज्यादा अट्रैक्टिव बनाते हैं।

यह भी पढ़ें : Suzuki Avenis 125 स्‍कूटर नए कलर में हुआ लॉन्च, स्टाइलिश लुक के साथ मिल रहा है जबरदस्त फीचर, जानें कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।