Domestic car sales: मारुति सुजुकी इंडिया के बाद घरेलू कार बाजार में बिक्री के हिसाब से आगे रहने वाली कंपनियों में महिंद्रा, Hyundai और Tata के बीच त्रिकोणीय मुकाबला चल रहा है। हालांकि पिछले महीने घरेलू बाजार में महिंद्रा एसयूवी की मजबूत डिमांड रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जून में लगातार तीसरे महीने Hyundai इंडिया और टाटा मोटर्स को पछाड़कर देश में दूसरी सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल बनाने वाली कंपनी के रूप में अपनी जगह बनाई है। महिंद्रा ने जून में 47,306 यूनिट्स बेचीं, वहीं Hyundai ने 44,024 यूनिट्स और टाटा मोटर्स सिर्फ 37,083 यूनिट्स ही बेच सकी।
महिंद्रा, Hyundai और Tata में आगे निकलने की मची है होड़
महिंद्रा बोलेरो, बोलेरो नियो, एक्सयूवी 3एक्सओ, थार, थार रॉक्स, स्कॉर्पियो क्लासिक, स्कॉर्पियो-N और XUV700 जैसे ICE मॉडल पेश करती है। इसके इलेक्ट्रिक वाहन (EV) पोर्टफोलियो में एक्सयूवी400, बीई 6 और एक्सईवी 9ई शामिल हैं।
Hyundai की ICE लाइन-अप में ग्रैंड i10 नियोस, i20, i20 एन लाइन, ऑरा, वरना, एक्सटर, वेन्यू, वेन्यू एन लाइन, क्रेटा, क्रेटा एन लाइन, अल्काजार और टक्सन शामिल हैं। कंपनी के EV लाइनअप में क्रेटा इलेक्ट्रिक और आयनिक 5 है।
टाटा टियागो, टिगोर, अल्ट्रोज, पंच, नेक्सन, कर्व, हैरियर और सफारी जैसे ICE मॉडल बेचती है। यह टियागो.ईवी, टिगोर.ईवी, पंच.ईवी, नेक्सन.ईवी, कर्व.ईवी और हैरियर.ईवी जैसे ईवी भी पेश करती है।
महिंद्रा, Hyundai और टाटा तीनों कंपनियां अपनी प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ा रही हैं और अपने लाइन-अप में नए मॉडल जोड़ रहे हैं। ऐसे में ये कंपनियां मारुति सुजुकी इंडिया के बाद दूसरे स्थान के लिए त्रिकोणीय मुकाबले में लगी हुई हैं। घरेलू बाजार में महिंद्रा का शानदार प्रदर्शन उसकी फीचर्स से लोडेड एसयूवी की लगातार और मजबूत डिमांड से है, जो बायर्स के बीच अपनी दमदार रोड प्रेजेंस के लिए भी लोकप्रिय हैं।