Ducati Panigale V2 2025: Ducati ने भारत में अपनी नई 2025 Panigale V2 लॉन्च कर दी है, जिसके बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 19.12 लाख रुपये और V2 S की कीमत 21.10 लाख रुपये है। इस मोटरसाइकिल में बिल्कुल नया इंजन दिया गया है और इसे सबसे पहले EICMA 2024 में दिखाया गया था। अब आइए जानते हैं इस बाइक की खास बातें -
Ducati Panigale V2 के मुख्य फीचर्स
सबसे पहले इंजन की बात करें तो, यह नया इंजन 10,750rpm पर 120 hp और 8,250rpm पर 93.3 Nm टार्क जनरेट करता है। V2 S का वजन 175 किलोग्राम (ड्राई वेट) है, जबकि स्टैंडर्ड वर्जन का वजन 179 किलोग्राम है। इसका मतलब है कि यह अब तक की सबसे हल्की Panigale है।
Panigale V2 में हल्के मोनोकॉक फ्रेम के साथ V4 से प्रेरित डबल-साइडेड स्विंगआर्म का इस्तेमाल किया गया है। तकनीकी रूप से, दोनों ही मॉडल सिक्स-एक्सिस IMU और कई राइडर एड्स से लैस हैं, जिनमें कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल और एक बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर शामिल हैं। S वेरिएंट में लॉन्च कंट्रोल और पिट लिमिटर भी स्टैंडर्ड दिए गए हैं। दोनों बाइक्स में 5-इंच का TFT डिस्प्ले और चार राइडिंग मोड्स: रेस, स्पोर्ट, रोड और वेट शामिल हैं।
हार्डवेयर की बात करें तो, स्टैंडर्ड Panigale V2 में पूरी तरह से एडजस्टेबल मार्जोची फोर्क और कायाबा मोनोशॉक मिलता है, जबकि V2 S में दोनों तरफ प्रीमियम ओहलिन्स सस्पेंशन मिलता है। ब्रेकिंग का काम Brembo M50 मोनोब्लॉक कैलिपर्स संभालते हैं, जिन्हें पिरेली डियाब्लो रोसो 4 टायरों के साथ जोड़ा गया है।
2025 डुकाटी पैनिगेल V2 और V2 S जनवरी 2026 से डीलरशिप पर उपलब्ध होंगे, जो विशेष रूप से डुकाटी रेड कलर स्कीम में पेश किए जाएंगे।