MG Cyberster Review : भारत में हाल ही में लॉन्च हुई MG की इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार Cyberster की कीमत 74.99 लाख रुपये है। यह कार टू-सीटर ऑल- इलेक्ट्रिक रोडस्टर है। कार का लुक काफी सेंसेशनल है। इसकी शार्प लाइन्स और सिसर डोर्स इसे काफी मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं। गाड़ी का इंटीरियर भी काफी प्रीमियम है और इसके दरवाजे बटन से बंद होते हैं। कंपनी का दावा है कि इसकी रेंज 580 किलोमीटर है। अब आइए MG की EV कार के फर्स्ट रिव्यू के बारे में जानते हैं।
Cyberster का रेड और येलो कलर ज्यादा अट्रैक्टिव लगता है। अगर आपकी हाइट 6 फीट या उससे ज्यादा है तो अंदर बैठने में आपको थोड़ी मुश्किल हो सकती है, लेकिन एक बार कार में बैठने के बाद आप कंफर्टेबल हो जाएंगे।
MG Cyberster दो मोटर्स के साथ आती है और 4-व्हील ड्राइव (4WD) सिस्टम से लैस है। यह कार 510 पीएस पावर और 725 एनएम टॉर्क जनरेट करती है, और सिर्फ 3.2 सेकंड में 0-100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। इसमें 77 kWh की बैटरी दी गई है, जो 580 किमी तक की रेंज देती है। कंपनी इस बैटरी पर पहले मालिक को लाइफटाइम वॉरंटी और कार पर 3 साल की वॉरंटी दे रही है।
कंपनी ने प्री-रिजर्वेशन बुकिंग के लिए इसकी शुरुआती कीमत 72.49 लाख रुपये रखी है। इसके बाद नई बुकिंग करने वालों के लिए कीमत 74.99 लाख रुपये होगी। इस कार की डिलीवरी 10 अगस्त 2025 से शुरू होगी। गाड़ी को सिर्फ MG Select शोरूम के जरिए बेचा जाएगा।