Mahindra Electric Cars : Mahindra की इलेक्ट्रिक कारें BE 6 और XEV 9e भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद से तेजी से लोगों की पसंद बनती जा रही हैं। कंपनी ने इन्हें कई शानदार और एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया है। हाल ही में महिंद्रा ने इन दोनों इलेक्ट्रिक कारों की वेरिएंट लाइनअप में Pack Two B79 नाम का नया वेरिएंट जोड़ा है। सोशल मीडिया पर लीक हुए होमोलोगेशन डॉक्यूमेंट से यह भी साफ हुआ है कि कंपनी आने वाले समय में अपने वेरिएंट ऑप्शंस को और बढ़ाने की तैयारी कर रही है। आइए इसके वेरिएंट के बारे में जानते हैं।
