Hero की धमाकेदार रिपोर्ट, कंपनी ने अक्टूबर 2025 में बेचे 635000 से ज्यादा टू-व्हीलर्स

Hero MotoCorp ने अक्टूबर 2025 की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। इस महीने कंपनी के अक्टूबर की बिक्री के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। जहां एक ओर हीरो के स्कूटरों की बिक्री बढ़ी है, वहीं मोटरसाइकलों की सेल में गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद, कंपनी की अधिकतर बिक्री मोटरसाइकलों से ही हुई है।

अपडेटेड Nov 08, 2025 पर 4:50 PM
Story continues below Advertisement
Hero की धमाकेदार रिपोर्ट, कंपनी ने अक्टूबर 2025 में बेचे 635000 से ज्यादा टू-व्हीलर्स

इस समय लगभग सभी वाहन निर्माता कंपनियां अपने फोर व्हीलर और टू-व्हीलर की सेल्स रिपोर्ट जारी कर रही हैं। ऐसे में देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Hero MotoCorp, जो अपनी पॉपुलर बाइक स्प्लेंडर के लिए जानी जाती है, ने भी अक्टूबर 2025 की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। इस महीने कंपनी के अक्टूबर की बिक्री के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। जहां एक ओर हीरो के स्कूटरों की बिक्री बढ़ी है, वहीं मोटरसाइकलों की सेल में गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद, कंपनी की अधिकतर बिक्री मोटरसाइकलों से ही हुई है। हालांकि, कुल बिक्री की बात करें तो कंपनी ने पूरे महीने में 6,35,000 से ज्यादा टू-व्हीलर्स बेचे हैं। लेकिन यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में थोड़ा कम रहा। अब आइए जानते हैं कंपनी की पूरी सेल्स रिपोर्ट डिटेल में।

कुल बिक्री में गिरावट

Hero MotoCorp के अक्टूबर 2025 के सेल्स रिपोर्ट की बात करें तो कंपनी ने 6,35,808 टू-व्हीलर्स की बिक्री की। इसमें देश में की गई मोटरसाइकल और स्कूटरों की बिक्री और विदेश में किए गए एक्सपोर्ट्स शामिल हैं। अक्टूबर 2024 में कंपनी ने इस साल के मुकाबले 6,79,091 यूनिट्स की बिक्री की थी, जो 6.37% की गिरावट को दर्शाता है। सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की घरेलू बिक्री में कमी आई है और एक्सपोर्ट बढ़ा है।


मोटरसाइकलों की बिक्री में गिरावट

अक्टूबर 2025 में हीरो कंपनी ने कुल 5,70,753 मोटरसाइकलों की बिक्री दर्ज की। हालांकि, पिछली साल अक्टूबर 2024 में कंपनी ने 6,35,787 यूनिट्स बेची थीं। इस हिसाब से कंपनी ने 65,034 यूनिट्स की कम बेचीं, जो बिक्री में 10.23% की गिरावट है। यह मांग में कमी का संकेत है। सेल्स में गिरावट के बावजूद कुल बिक्री में मोटरसाइकलों की हिस्सेदारी 89.77% की रही।

स्कूटरों की बिक्री बढ़ी

सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने अक्टूबर 2025 में 65,055 स्कूटरों की बिक्री की। जो पिछले साल अक्टूबर 2024 के मुकाबले 50.23% ज्यादा है। तब कंपनी को सिर्फ 43,304 ग्राहक मिले थे। वहीं, इस शानदार प्रदर्शन के साथ, स्कूटर सेगमेंट का मार्केट शेयर 10.23% तक पहुंच गया है, जो कंपनी के लिए एक पॉजिटिव साइन है।

घरेलू मांग घटी, एक्सपोर्ट बढ़ा

अक्टूबर 2025 में कंपनी की घरेलू बिक्री में कमी आई है। कंपनी ने पूरे महीने में कुल 6,04,829 टू-व्हीलर्स (मोटरसाइल और स्कूटर) बेच पाई, जो कि पिछले पिछले साल बेची गई 6,57,403 टू-व्हीलर्स से 8% कम हैं। हालांकि, घरेलू बिक्री में कमी के बावजूद कंपनी ने विदेशों में ज्यादा यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया है। अक्टूबर 2025 में कंपनी ने 30,979 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया, जो पिछली साल के मुकाबल 6.37% ज्यादा है। अक्टूबर 2024 में कंपनी ने 21,688 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया था।

यह भी पढ़ें: क्रूज कंट्रोल और ड्यूल-चैनल ABS के साथ लॉन्च हुई नई Hero Xtreme 125R, मिलेंगे 3 कलर ऑप्शन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।