Hero MotoCorp ने रचा इतिहास, 125 मिलियन यूनिट्स का प्रोडक्शन किया पूरा, Splendor+, Passion+ और Vida VX2 के नए वेरिएंट पेश

Hero MotoCorp: भारत में टू-व्हीलर का प्रोडक्शन करने वाली सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने अपनी 41 साल की शानदार यात्रा को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है। कंपनी ने एक नया इतिहास रचते हुए 125 मिलियन (लगभग 12 करोड़ 50 लाख) वाहनों का प्रोडक्शन पूरा कर लिया है।

अपडेटेड Sep 30, 2025 पर 3:18 PM
Story continues below Advertisement
Hero MotoCorp ने रचा इतिहास, 125 मिलियन यूनिट्स का प्रोडक्शन किया पूरा

Hero MotoCorp: भारत में टू-व्हीलर का प्रोडक्शन करने वाली सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने अपनी 41 साल की शानदार यात्रा को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है। कंपनी ने एक नया इतिहास रचते हुए 125 मिलियन (लगभग 12 करोड़ 50 लाख) वाहनों का प्रोडक्शन पूरा कर लिया है। इस माइलस्टोन को यादगार बनाने के लिए कंपनी अपने लोकप्रिय मॉडल्स Splendor+, Passion+ और Vida VX2 को खास 125 Million Edition अवतार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इन तीनों टू-व्हीलर्स को किस नए अंदाज और फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा।

1984 में हुई शुरुआत

  • 1984 में भारतीय मार्केट में Hero Honda Motors की स्थापना हुई और 1985 में CD100 का प्रोडक्शन शुरू हुआ। वहीं, कंपनी की बेस्टसेलर बाइक स्प्लेंडर 1994 में लॉन्च हुई और इसी साल कंपनी ने 1 मिलियन यूनिट्स का आंकड़ा छू लिया। कंपनी ने 2001 में Passion लॉन्च किया इसके बाद 2005 में Hero ने Pleasure स्कूटर के साथ स्कूटर सेगमेंट में कदम रखा। कंपनी 2009 तक 25 मिलियन यूनिट्स मॉडल का प्रोडक्शन कर चुकी थी।
  • वहीं, 2011 में Hero Honda का नाम बदलकर Hero MotoCorp कर दिया गया और और कंपनी ने 2015 में 50 मिलियन यूनिट्स का माइलस्टोन हासिल किया। 2017 में हीरो ने 75 मिलियन यूनिट्स का माइलस्टोन सेलेब्रट किया और 2020 में Harley-Davidson के साथ रणनीतिक साझेदारी की। 2021 में हीरो ने 100 मिलियन यूनिट्स का माइलस्टोन छुआ और अब 2025 में कंपनी ने 125 मिलियन यूनिट्स का बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। आज के समय में Hero कुल 48 देशों में ऑपरेट करती है।

Hero Splendor+ 125 Million Edition

  • Splendor Plus के इस स्पेशल एडिशन में नया Grey कलर शेड दिया गया है, जो Nardo Grey जैसा दिखता है। इसके साथ Black, Brown और Gold ग्राफिक्स इसे और स्टाइलिश बनाते हैं। फ्यूल टैंक पर खास 3D “125M” प्लाक भी लगाया गया है, जो इसे यूनिक लुक देता है। इसमें इंजन या माइलेज में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानी परफॉर्मेंस वही भरोसेमंद है। फर्क सिर्फ इतना है कि अब इसका स्टाइल और प्रीमियम फील पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हो गया है


Hero Passion+ 125 Million Edition

  • Passion Plus में भी नए अपडेट दिए गए हैं। इसमें अब ग्लॉस ग्रे पेंट स्कीम मिलती है, जो बाइक को प्रीमियम लुक देती है। इसके साथ ही Hero ने नए गोल्डन ग्राफिक्स वाले Hero और Passion Plus स्टिकर लगाए हैं। इसके टेल पैनल्स पर Special Edition स्टिकर भी दिए गए हैं।
  • मोटरसाइकिल के अलॉय व्हील्स मैट ब्लैक रंग में हैं और इनके चारों तरफ गोल्डन स्ट्राइप्स दी गई हैं। इसके अलावा, इस एडिशन में फ्यूल टैंक और चाबी पर 125M का प्रीमियम बैज दिया गया है। ग्रैब रेल भी बदली गई है और अब इसमें ग्लॉस ब्लैक सिंगल-पीस ग्रैब रेल दी गई है।

Vida VX2 125 Million Edition

Hero ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 को भी इस खास एडिशन में शामिल किया है। इसमें कलर स्कीम पहले जैसी ही है, लेकिन फ्रंट एप्रन पर 3D “125M” बैज दिया गया है। बाकी डिजाइन और पावरट्रेन भी स्टैंडर्ड VX2 जैसा ही है। इससे साफ झलकता है कि Hero अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को भी इस बड़ी उपलब्धि और जश्न का हिस्सा बनाना चाहता है।

यह भी पढ़ें: Nissan की नई SUV जल्द भारत में हो सकती है लॉन्च, टेस्टिंग से सामने आए फीचर्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।