Hero EV हुई इंटरनेशनल, इन तीन बाइक्स के साथ नेपाल में एंट्री, ये है खासियतें

Hero Motocorp's EV International: देश की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प साल 2014 से ही नेपाल में है और अब वीडा के जरिए इसने इलेक्ट्रिक वेईकल सेगमेंट में भी एंट्री कर दी है। वीडा ने इसके लिए 160 से अधिक कंपनियों और 123 ब्रांड्स का नेटवर्क ऑपरेट करने वाले चौधरी ग्रुप से हाथ मिलाया है। वीडा नेपाल में अपनी एक रेंज के दो मॉडल के साथ एक और मॉडल पेश करेगी, जानिए इनकी खासियतें

अपडेटेड Jul 27, 2026 पर 9:57 AM
Hero Motocorp's EV International: हीरो मोटोकॉर्प की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड VIDA ने पहली बार विदेशी बाजार में एंट्री की है।

Hero Motocorp's EV International: देश की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड VIDA ने नेपाल में एंट्री की है। इसके साथ वीडा ने पहली बार विदेशी बाजार में एंट्री की है और यह इसके ग्लोबल ऑपरेशंस की शुरुआत है। कंपनी ने नेपाल के चौधरी ग्रुप की सीजी मोटर्स के साथ डिस्ट्रीब्यूटर पार्टनरशिप के जरिए यह ऐलान किया है। कंपनी फिलहाल नेपाल में VX2 EVOOTER रेंज और DIRT.E K3 यूथ ऑफ-रोडर ऑफर करेगी। कंपनी के मुताबिक ये प्रोडक्ट नेपाली बाजार की अलग-अलग जीवनशैली से जुड़ी जरूरतों के हिसाब से हैं। VX2 EVOOTER रेंज को राइडर्स की हर दिन की जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है तो DIRT.E K3 kk खासतौर से युवाओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।

VIDA VX2 EVOOTER रेंज

वीडा वीएक्स2 ईवूटर रेंज में दो वेरिएंट- VX2 Plus और VX2 Go हैं। VX2 Plus में 18 डिग्री की ग्रेडेबिलिटी और 4.4 kWh का बैटरी सेटअप दिया गया है, जिसमें 2.2 kWh की दो रिमूवेबल बैटरी यूनिट शामिल हैं। कंपनी के दावे के मुताबिक यह बार फुल चार्ज होने पर 140 किमी तक का सफर तय कर सकती है। साथ ही यह अधिकतम 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से भाग सकती है तो 0–40 किमी/घंटा की गति 3.1 सेकंड में पकड़ सकती है। इसके अलावा खास बात ये है कि कम्पनी के दावे के मुताबिक डीसी फास्ट चार्जिंग के जरिए 0% से 80% तक लगभग 65 मिनट में ही चार्ज हो सकती है।


अब VX2 Go की बात करें तो इसमें 2.2 kWh की रिमूवेबल बैटरी है। कंपनी के दावे के मुताबिक वास्तविक परिस्थितियों में यह 75 किमी तक सफर कर सकती है और अधिकतम 70 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। यह 0–40 किमी/घंटा की रफ्तार 4.2 सेकंड में पकड़ सकती है। इसके अलावा डीसी फास्ट चार्जिंग के जरिए इसकी बैट्री 0% से 80% तक लगभग 65 मिनट में चार्ज हो सकती है। दोनों वेरिएंट में रिमूवेबल बैटरी दी गई है, जिसे सामान्य 5A सॉकेट से चार्ज किया जा सकता है। इनमें My VIDA ऐप, नेविगेशन, जियो-फेंसिंग, कॉल/SMS अलर्ट और OTA (Over-the-Air) अपडेट जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।

VIDA DIRT.E K3

वीडा ने VIDA DIRT.E K3 को युवा राइडर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। इसमें 3-साइज एडैप्टिव सिस्टम, ऐप से जुड़ा पैरेंटल कंट्रोल, तीन स्पीड मोड, 350W मोटर और 360Wh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक रास्ते और चुने गए मोड के आधार पर इससे तीन घंटे तक का सफर किया जा सकता है। यह लगभग दो घंटे में 20% से 80% तक चार्ज हो जाता है।

Hero का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 187km रेंज और 90km/h टॉप स्पीड, जानें कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।