Honda का नया एडवेंचर स्कूटर मलेशिया में किया गया पेश, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और USB-C चार्जिंग पोर्ट से है लैस, जानें कीमत

जापानी कंपनी Honda ने मलेशिया में अपनी एडवेंचर-स्टाइल स्कूटर 2025 Honda ADV 350 को पेश किया है। कंपनी ने इस स्कूटर में कुछ छोटे-छोटे लेकिन जरूरी अपडेट किए हैं। खासकर अब फीचर्स के मामले में ये स्कूटर ज्यादा रिच हो गया है। इस स्कूटर को दो नए कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा।

अपडेटेड Jul 30, 2025 पर 4:22 PM
नया 2025 Honda ADV 350 एडवेंचर स्कूटर मलेशिया में पेश हुआ

2025 Honda ADV 350 : जापानी कंपनी Honda ने मलेशिया में अपनी एडवेंचर-स्टाइल स्कूटर 2025 Honda ADV 350 को पेश किया है। कंपनी ने इस स्कूटर में कुछ छोटे-छोटे लेकिन जरूरी अपडेट किए हैं। खासकर अब फीचर्स के मामले में ये स्कूटर ज्यादा रिच हो गया है। इस स्कूटर को दो नए कलर वेरिएंट मोस्काटो रेड मेटैलिक और मैट पर्ल एजाइल ब्लू में खरीदा जा सकेगा। ये मौजूदा मैट गन पाउडर ब्लैक मेटैलिक शेड के साथ आते हैं। आइए डिटेल में जानते हैं कि ADV 350 में कौन-कौन से नए फीचर्स दिए गए हैं?

क्या मिलेगा नया?

एडवेंचर-स्टाइल मैक्सी-स्कूटर 2025 Honda ADV 350 में होंडा रोडसिंक ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक नई 5-इंच की कलर TFT-LCD स्क्रीन मिलती है, जिससे स्क्रीन और नेविगेशन सिस्टम पर स्मार्टफोन नोटिफिकेशन दिखाई देते हैं। इसके अलावा रियर शॉक एब्जॉर्बर के लिए एक रिमोट प्रीलोड एडजस्टर भी दिया गया है। साथ ही सीट के नीचे स्टोरेज कम्पार्टमेंट और ऑटो-कैंसलिंग इंडिकेटर्स के लिए एक LED भी मिलती है।


2025 Honda ADV 350 का इंजन

इंजन की बात करें तो ADV 350 में 330cc का सिंगल-सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है, जो 28.8bhp का पावर और 31.5Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन अंडरबोन चेसिस में लगा है और USD फ्रंट फोर्क्स और ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर पर बेस्ड है। ब्रेकिंग सिस्टम देखें तो इसमें 256mm का फ्रंट और 240mm का रियर डिस्क ब्रेक शामिल है, जो 15-inch के फ्रंट और 14-inch के रियर व्हील से जुड़ा है।

2025 Honda ADV 350 के फीचर्स

इस स्कूटर को कई बेहतरीन और प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें 48-लीटर की बड़ी अंडर-सीट स्टोरेज दी गई है, जिसमें दो फुल-फेस हेलमेट आसानी से रख सकते हैं। वहीं, सामने एक बंद ग्लोव बॉक्स मिलता है, जिसमें एक USB-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। यह एडवेंचर-स्टाइल मैक्सी-स्कूटर दो नए कलर ऑप्शन मोस्काटो रेड मेटैलिक और मैट पर्ल एजाइल ब्लू में मिलेगा।

भारत में कब होगी लॉन्च?

2025 Honda ADV 350 के भारत में लॉन्च होना अभी मुश्किल है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसे भविष्य में अपने भारतीय पोर्टफोलियो में शामिल कर सकती है, ताकि यह 11.90 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत वाली महंगी X-ADV का एक ऑप्शन बन सके।

यह भी पढ़ें : दिल्ली या नोएडा, कहां सस्ती मिलेगी Royal Enfield Bullet 350? जानें पूरी डिटेल्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।