Credit Cards

Honda Shine: GST कटौती का फायदा, Honda Shine 100 और DX की कीमतें हुईं सस्ती, देखें पूरी लिस्ट

Honda Shine: देश में जब से जीएसटी कटौती की गई है, तभी से बाइकों को खरीदना पहले से किफायती हो गया है। ऐसे में Honda Shine 100 की कीमतों में भी काफी कमी आई है। इसके अलावा, Shine 100 DX की कीमत में भी 6256 रुपये तक की गिरावट देखने को मिल रही है।

अपडेटेड Oct 07, 2025 पर 3:39 PM
Story continues below Advertisement
GST कटौती का फायदा, Honda Shine 100 और DX की कीमतें हुईं सस्ती, देखें पूरी लिस्ट

Honda Shine: देश में जब से जीएसटी कटौती की गई है, तभी से बाइकों को खरीदना पहले से किफायती हो गया है। ऐसे में Honda Shine 100 की कीमतों में भी काफी कमी आई है। इसके अलावा, Shine 100 DX की कीमत में भी 6256 रुपये तक की गिरावट देखने को मिल रही है। चलिए जानते हैं कि Honda Shine बाइक किस शहर में कितनी सस्ती मिल रही है?

दिल्ली में Honda Shine 100 की एक्स-शोरूम कीमत 68,862 रुपये से घटकर 63,190 रुपये रह गई है, जबकि Shine 100 DX की एक्स-शोरूम कीमत 69,693 रुपये रह गई है। मुंबई की बात करें तो यहां Shine 100 की एक्स-शोरूम कीमत 76,449 रुपये और Honda Shine 100 DX की एक्स-शोरूम कीमत 84,400 रुपये है।

जयपुर और बेंगलुरु में बाइक की कितनी है कीमत?


जयपुर में Honda Shine 100 की एक्स-शोरूम कीमत 73,875 और Honda Shine 100 DX की कीमत 81,297 रुपये है। कोलकाता में Shine 100 की कीमत 76,259 रुपये और Shine DX की कीमत 82,996 रुपये है। बेंगलुरु में Shine 100 की कीमत 82,439 रुपये और Shine 100 DX की कीमत 88,111 रुपये है।

Honda Shine के फीचर्स

बाइक के फीचर्स की बात करें तो Honda Shine अब फुल डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आती है, जो इस सेगमेंट में एक नया और खास फीचर है। इस डिजिटल मीटर के जरिए राइडर को स्पीड, फ्यूल लेवल और गियर पोजिशन जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां आसानी से और साफ-साफ दिखाई देती हैं। इससे बाइक का लुक और अनुभव दोनों ही टेक्नोलॉजी से भरपूर और मॉडर्न लगता है।

Honda Shine 100 DX को खासतौर पर युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है और अब यह बाइक अट्रैक्टिव कलर्स में उपलब्ध है। इनमें- Pearl Ingenous Black, Imperial Red Metallic, Athletic Blue Metallic और Geny Gray Metallic शामिल हैं। ये सभी कलर ऑप्शन ऐसे चुने गए हैं जो यंग राइडर्स को स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक देने का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें: बिना FASTag अब नहीं देना पड़ेगा दोगुना टोल, जानें नए नियम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।