जून में Creta, Verna, i20 पर कितना डिस्काउंट दे रही है Hyundai, यहां चेक करिए लेटेस्ट डिटेल

Hyundai June 2026 Offers: अगर आप फैमिली कार खरीदने की प्लानिंग रहे हैं तो Hyundai Motor India आपके लिए जबरदस्त ऑफर लेकर आई है। दरअसल, कंपनी जून 2026 में अपने चुनिंदा मॉडलों पर 1.05 लाख रुपये तक का फायदा दे रही है।

अपडेटेड Jun 06, 2026 पर 3:08 PM
Hyundai दे रही जबरदस्त छूट और आसान फाइनेंस स्कीम

Hyundai June 2026 Offers: अगर आप फैमिली कार खरीदने की प्लानिंग रहे हैं तो Hyundai Motor India आपके लिए जबरदस्त ऑफर लेकर आई है। दरअसल, कंपनी जून 2026 में अपने चुनिंदा मॉडलों पर 1.05 लाख रुपये तक का फायदा दे रही है। इसके साथ ही एक्सचेंज बोनस और आसान फाइनेंस स्कीम की भी पेशकश कर रही है, जिससे कार खरीदना ग्राहकों के लिए और सस्ता हो जाएगा।

इन गाड़ियों पर मिल रहा सबसे ज्यादा फायदा

इस महीने सबसे ज्यादा फायदा Hyundai Creta पर मिल रहा है, जिस पर 1.05 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसके बाद Grand i10 Nios हैचबैक का नंबर आता है, जिस पर 80,000 रुपये तक का लाभ मिल रहा है।


Hyundai i20 के खरीदार 65,000 रुपये तक फायदा उठा सकते हैं, जबकि Verna सेडान पर 55,000 रुपये तक के ऑफर उपलब्ध हैं। वहीं, Exter SUV पर 40,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।

इसके अलावा, कंपनी कुछ मॉडलों पर अपग्रेड बोनस भी दे रही है, जो मॉडल के अनुसार 65,000 रुपये तक हो सकता है। ग्राहकों को फाइनेंस से जुड़े कई फायदे भी मिल रहे हैं, जिसमें 100% तक ऑन-रोड फाइनेंस की सुविधा शामिल है। इसके साथ ही प्रोसेसिंग फीस में 50% तक की छूट दी जा रही है और लोन को समय से पहले बंद करने पर 100% फोरक्लोजर चार्ज माफ किया जा रहा है।

कई मॉडल्स पर लागू होंगे ऑफर्स

जून महीने के ये ऑफर्स हुंडई के कई प्रमुख मॉडलों पर लागू हैं, जो हैचबैक, सेडान और एसयूवी सेगमेंट को कवर करते हैं। कंपनी की Creta मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में एक बेहद महत्वपूर्ण और लोकप्रिय मॉडल बनी हुई है, जबकि Exter उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश की गई है जो एंट्री-लेवल SUV की तलाश में हैं।

i20 और Grand i10 Nios जैसे मॉडल हैचबैक सेगमेंट में हुंडई की पकड़ को मजबूत करते हैं, वहीं Verna मिड-साइज सेडान सेगमेंट में कंपनी का प्रमुख मॉडल बनी हुई है।

दूसरी कंपनियां भी दे रही ऑफर

हुंडई के ये जून ऑफर्स ऐसे समय में आए हैं जब दूसरी कार कंपनियां भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए छूट दे रही हैं। उदाहरण के लिए, Maruti Suzuki इस महीने चुनिंदा Nexa मॉडलों पर 2.15 लाख रुपये तक की छूट दे रही है, जिनमें Invicto, Grand Vitara, Baleno और Fronx शामिल हैं।

ये ऑफर्स जून 2026 के दौरान लागू रहेंगे और मॉडल, वेरिएंट तथा स्कीम की शर्तों के अनुसार इनमें बदलाव हो सकता है। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे ऑफर्स और उपलब्धता से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए अपने नजदीकी हुंडई डीलरशिप से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें: Green SM India: दिल्ली NCR में शुरू हुई नई EV कैब सर्विस में, इसमें बुक होंगी 7 सीटर SUV, फुल डिटेल्स जानिए

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।