car safety tips: मिल रहे हैं ये संकेत तो तुरंत बदलें ब्रेक पैड, वरना बढ़ सकता है हादसे का खतरा

car safety tips: भारत में हर दिन सड़कों पर अनगिनत हादसे होते हैं, जिनकी वजह अक्सर ड्राइविंग में लापरवाही होती है। कई बार हम कार चलाते समय तो सावधान रहते हैं, लेकिन उसकी मेंटेनेंस में लापरवाही कर बैठते हैं, खासकर ब्रेक पैड्स को नजरअंदाज करना एक बड़ी गलती साबित हो सकती है।

अपडेटेड Oct 30, 2025 पर 3:57 PM
मिल रहे हैं ये संकेत तो तुरंत बदलें ब्रेक पैड, वरना बढ़ सकता है हादसे का खतरा

car safety tips: भारत में हर दिन सड़कों पर अनगिनत हादसे होते हैं, जिनकी वजह अक्सर ड्राइविंग में लापरवाही होती है। कई बार हम कार चलाते समय तो सावधान रहते हैं, लेकिन उसकी मेंटेनेंस में लापरवाही कर बैठते हैं, खासकर ब्रेक पैड्स को नजरअंदाज करना एक बड़ी गलती साबित हो सकती है। अगर ब्रेक पैड समय पर नहीं बदले गए, तो यह न सिर्फ आपकी कार को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि आपकी जान के लिए भी खतरा बन सकता है। आइए जानते हैं वो संकेत, जो बताते हैं कि अब आपकी कार के ब्रेक पैड बदलने का समय आ गया है।

समय रहते बदलें ब्रेक पैड

अगर आप ड्राइविंग के दौरान कार में ब्रेक लगाते हैं और तुरंत ब्रेक नहीं लगता है तो यह इस बात का संकेत है कि कार के ब्रेक पैड खराब हो चुके हैं। जिस कारण गाड़ी को रोकने में समय लगता है और इससे हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में बिना देरी किए ब्रेक पैडल डलवाएं।


ब्रेक लगाने पर देर या आवाज आना

ड्राइविंग के दौरान ब्रेक लगाते समय जब आवाज आने लगे तो भी ब्रेक पैड खराब होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। ऐसा इसलिए होता है जब ब्रेक पैड का लेदर पूरी तरह से खत्‍म हो जाता है। ब्रेक पैड के बैकिंग प्‍लेट पर मेटल लगा होता है जो ब्रेक लगाने पर घिसता है और इसी कारण ब्रेक लगाने पर आवाज आती है।

ब्रेक पैडल में वाइब्रेशन

कई बार सफर के दौरान जब ब्रेक का यूज किया जाता है, तो पैडल में सामान्य से ज्यादा वाइब्रेशन होने लगता है। तो ऐसी स्थिति में भी ब्रेक पैड को चेक करवाना चाहिए। ज्यादा बाइब्रेशन गाड़ी में ब्रेक पैड खत्म करने का संकेत देता है।

कब बदलें ब्रेक पैड

अगर आपको ऊपर बताए गए संकेतों में से कोई भी संकेत मिले तो अपनी गाड़ी का ब्रेक चेक करवाएं। इसके अलावा, सर्विस के दौरान कार के ब्रेक को जरूर चेक करवाना चाहिए। जानकारों के मुताबिक एक इंच से लेकर एक चौथाई लेदर भी ब्रेक पैड पर हो तो भी इनको बदलवा देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Ducati Panigale V2 2025: Ducati की नई 2025 Panigale V2 लॉन्च, ये है अब तक की सबसे हल्की सुपरबाइक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।