Jaguar Land Rover पर हुआ साइबर अटैक, ग्लोबल प्रोडक्शन और रिटेल ऑपरेशंस पूरी तरह से ठप

Tata Motors के स्वामित्व वाली लग्जरी कार कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) के साथ साइबर अटैक की घटना हुई है। जिसके चपेट में आने से कंपनी के ग्लोबल प्रोडक्शन और रिटेल ऑपरेशंस पूरी तरह से ठप हो गए हैं। बता दें कि कंपनी पहले से ही कई चुनौतियों से जूझ रही है।

अपडेटेड Sep 03, 2025 पर 12:39 PM
Jaguar Land Rover पर हुआ साइबर अटैक, ग्लोबल प्रोडक्शन और रिटेल ऑपरेशंस पूरी तरह से ठप

Cyber attack on Jaguar Land Rover: आज के डिजिटल युग में टेक्नोलॉजी का आगे बढ़ना जितना फायदेमंद है उतना ही घातक भी है। जिस प्रकार से स्कैमर्स साइबर अटैक कर आम आदमी को परेशान कर रहे हैं उसी तरह अब वह बड़ी-बड़ी कंपनियों को भी अपना शिकार बना रहे हैं। दरअसल, ऐसा ही एक केस Tata Motors के स्वामित्व वाली लग्जरी कार कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) के साथ घटी है। साइबर अटैक की चपेट में आने से कंपनी के ग्लोबल प्रोडक्शन और रिटेल ऑपरेशंस पूरी तरह से ठप हो गए हैं। बता दें कि कंपनी पहले से ही कई चुनौतियों से जूझ रही है।

कंपनी ने JLR पर हुए साइबर अटैक की जानकारी मंगलवार को शेयर कि। जिसमें बताया गया कि साइबर अटैक की वजह से Jaguar Land Rover का रिटेल बिजनेस बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कंपनी ने यह भी बताया कि फिलहाल किसी भी ग्राहक के डेटा चोरी होने का कोई भी सबूत नहीं मिला है, लेकिन इस साइबर अटैक से हमारे खुदरा और उत्पादन गतिविधियां गंभीर रूप से बाधित हुई हैं।

JLR के मुताबिक, जैसे ही साइबर अटैक की जानकारी मिली, कंपनी ने बिना देर किए हैक के प्रभाव को कम करने के लिए तत्काल कार्रवाई की और नुकसान को कम करने का प्रयास करते हुए आईटी सिस्टम को भी बंद करने का फैसला लिया। अब कंपनी काम को फिर से शुरू करने के लिए तेजी से काम कर रही है।


JLR पर पहले से है आर्थिक दबाव

बता दें कि यह साइबर हमला ऐसे समय में हुआ है जब कंपनी पहले से ही कई आर्थिक और व्‍यापारिक मोर्चों पर संघर्ष कर रही है। गौरतलब है कि अप्रैल में ट्रंप टैरिफ के चलते कंपनी को अमेरिका में होने वाला निर्यात बंद करना पड़ा था, जिससे उसकी बिक्री में भारी गिरावट आई थी। जिस वजह से जुलाई में JLR ने लागत घटाने के लिए 500 जॉब्स कट का ऐलान किया था। हालांकि, बाद में ब्रिटेन और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते के तहत टैरिफ को 27.5% से घटाकर 10% कर दिया गया, लेकिन यह राहत सिर्फ 1 लाख वाहनों की सीमा तक ही सीमित है। ऐसे में कंपनी की बिक्री में सुधार और वॉल्यूम रिकवरी की संभावनाएं भी सीमित रह गई हैं।

ये लग्जरी ब्रांड्स भी बने हैं साइबर हमलों के शिकार

JLR अकेली ऐसी कंपनी नहीं है जो साइबर हमले की शिकार बनी है। हाल ही में Marks and Spencer को भी ऐसे ही हमले का शिकार होना पड़ा था। जिससे उसे करीब £300 मिलियन (लगभग 402 मिलियन डॉलर) का नुकसान हुआ था। इसके अलावा Harrods और Co-op जैसी बड़ी कंपनियां भी साइबर अपराधियों के निशाने पर आ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: Auto stocks : अच्छे बिक्री आंकड़ों के दम पर ऑटो शेयर टॉप गियर में, निफ्टी के सभी टॉप 5 गेनर्स ऑटो सेक्टर से

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।