Japan Mobility Show 2025: टोक्यो में Japan Mobility Show 2025 का होगा आयोजन, Suzuki पेश करेगी भारत में बनी 4 नई Maruti मॉडल्स

Japan Mobility Show 2025: जापान की राजधानी टोक्यो में ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए Japan Mobility Show 2025 का आयोजन किया जाना है। 30 अक्टूबर से 9 नवंबर 2025 तक आयोजित होने वाले इस शो में दुनियाभर की बड़ी कंपनियां अपनी नई तकनीक और कॉन्सेप्ट कारें पेश करेंगी।

अपडेटेड Oct 23, 2025 पर 3:32 PM
Story continues below Advertisement
टोक्यो में Japan Mobility Show 2025 का होगा आयोजन, Suzuki पेश करेगी भारत में बनी 4 नई Maruti मॉडल्स

Japan Mobility Show 2025: जापान की राजधानी टोक्यो में ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए Japan Mobility Show 2025 का आयोजन किया जाना है। 30 अक्टूबर से 9 नवंबर 2025 तक आयोजित होने वाले इस शो में दुनियाभर की बड़ी कंपनियां अपनी नई तकनीक और कॉन्सेप्ट कारें पेश करेंगी। ऐसे में Suzuki भी अपनी नई कारें पेश करेगी, जिसमें से 4 मॉडल भारत में बने हुऐ Maruti के मॉडल हैं। इनमें Maruti Jimny 5-door (Jimny Nomade), Maruti e Vitara, Maruti Fronx FFV Concept और Maruti Victoris CBG वर्जन शामिल हैं। चलिए फिर इन सभी मॉडलों पर एक-एक कर नजर डालते हैं।

Maruti Jimny 5-door (Jimny Nomade)

Suzuki अपनी सबसे चर्चित ऑफ-रोड SUV Jimny का 5-door वर्जन जापान में Jimny Nomade नाम से पेश करने जा रही है। यह कार पूरी तरह से भारत में बनी Maruti Jimny पर बेस्ड है। डिजाइन के मामले में दोनों में काफी समानता है, हालांकि जापान में दिखाई जाने वाली Jimny Nomade में कुछ एडवांस फीचर्स जोड़े गए हैं, जैसे ADAS (Advanced Driver Assistance System), जो ड्राइविंग को और सुरक्षित बनाता है। इसमें वहीं, 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो भारतीय मॉडल में भी मौजूद है। इसमें 4WD (Four-Wheel Drive) सिस्टम स्टैंडर्ड रूप में दिया गया है, जो इसे ऑफ-रोडिंग के लिए शानदार बनाता है।


Maruti e Vitara

दूसरा मॉडल है Maruti e Vitara, जो एक इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे भारत के गुजरात प्लांट में तैयार किया जाता है। इस SUV को लगभग 100 देशों में एक्सपोर्ट करने की योजना है और जल्द ही भारत में भी इसे लॉन्च किया जा सकता है। Maruti e Vitara में दो बैटरी पैक विकल्प मिलेंगे, जो 49 kWh और 61 kWh होंगे। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देगी। सेफ्टी के मामले में भी यह मजबूत है, इसने Euro NCAP क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग हासिल की है । इसका डिजाइन भी Maruti की नई डिजाइन लैंग्वेज पर बेस्ड है, जो इसे मॉडर्न लुक देता है।

Maruti Fronx FFV Concept (Flex Fuel Version)

Suzuki इस बार शो में Fronx FFV (Flex Fuel Vehicle) Concept को भी पेश करने वाली है, जो हाई एथेनॉल ब्लेंड फ्यूल पर चल सकती है। यानी इसमें पेट्रोल के साथ ज्यादा मात्रा में एथेनॉल इस्तेमाल किया जा सकता है। भारत में इस मॉडल को 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और CNG वर्जन के साथ पेश किया जाता है। दरअसल, Maruti पहले से ही अपनी कारों को E20 (20% एथेनॉल ब्लेंड) फ्यूल के अनुरूप बना रही है।  ताकि आने वाले समय में पर्यावरण-अनुकूल ईंधन का इस्तेमाल बढ़ाया जा सके। Fronx FFV कंपनी के कार्बन न्यूट्रल मिशन की दिशा में एक अहम कदम है।

Maruti Victoris (CBG Version)

सितंबर 2025 में लॉन्च हुई Maruti Victoris को भी Japan Mobility Show 2025 में पेश किया जाएगा और वो भी Compressed Bio Gas (CBG) वर्जन में। यह कार पूरी तरह से भारत में बनाई गई है। Suzuki इसे एक प्रोटोटाइप मॉडल के तौर पर पेश करेगी। इसके साथ ही कंपनी भारत में स्थापित अपने बायोगैस प्लांट का मिनिएचर मॉडल भी प्रदर्शित करेगी, जिसे डेयरी यूनियनों के साथ मिलकर विकसित किया गया है। CBG एक पर्यावरण के अनुकूल फ्यूल है, जो ऑर्गैनिक वेस्ट से तैयार किया जाता है और यह पारंपरिक CNG का ग्रीन विकल्प है, जो कार्बन उत्सर्जन को काफी हद तक कम करता है।

यह भी पढ़ें: Renault Boreal SUV: Renault ला रही है Boreal 7-Seater SUV, ज्यादा स्पेस, हाई-टेक फीचर्स और दमदार पावर के साथ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।