सड़क पर सुरक्षित सफर सिर्फ वाहन चलाने पर नहीं बल्कि ट्रैफिक नियमों के पालन पर भी निर्भर करता है। कई बार लोग जानबूझकर या अनजाने में ऐसे नियम तोड़ देते हैं जिसका अंजाम सिर्फ चालान तक सीमित नहीं रहता बल्कि ड्राइविंग लाइसेंस जब्ती तक पहुंच जाता है। अगर आप भी गाड़ी चलाते हैं तो यह जानना जरूरी है कि किन छोटी दिखने वाली गलतियों की वजह से आपकी मुसीबत बढ़ सकती है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ जरूरी ट्रैफिक नियमों के बारे में।
मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार, ड्राइविंग के दौरान फोन का इस्तेमाल करना सख्त मना है। अगर आपको नेविगेशन चेक करना है या फिर कॉल पर बात करना है तो ड्राइविंग के दौरान न करें। अगर आप फोन इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए तो भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसके साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त की जा सकती है।
जेब्रा क्रॉसिंग पैदल सड़क पार करने वालों के लिए बनाया गया है। कई बार ऐसा हो ता है कि ट्रैफिक सिग्नल के दौरान लोग गाड़ी जेब्रा क्रॉसिंग पर या उसे पार करके खड़ी कर देते हैं, जबकि मोटर व्हीकल एक्ट के नियम के मुताबिक, गाड़ी जेब्रा क्रॉसिंग से पहले ही रोक देनी चाहिए। इस नियम को तोड़ने पर भारी जुर्माना लग सतता है। इतना ही नहीं ट्रैफिक पुलिस चाहे, तो आपका ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त कर सकती है।
अगर आप स्कूल या अस्पताल के आसपास से ड्राइविंग करके आते-जाते हैं तो अपनी गाड़ी स्लो कर लें। क्योंकि इन जगहों पर तेज रफ्तार से ड्राइविंग करना कानून मना है। कई जगहों पर तो स्पीड लीमट कंट्रोल करने का बोर्ड भी लगा रहता है। इस नियम को तोड़ने पर जुर्माना और लाइसेंस जब्ती हो सकती है।
अगर आप ड्राइविंग कर रहे हैं तो कभी अपने कार का शीशा खोलकर तेज आवाज में म्यूजिक न बजाएं। ऐसा करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत आपके उपर जुर्माना लग सकता है साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस तक जब्त हो सकता है।
अब आजकल लगभग सभी गाड़ियों में ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा दी गई है। जिसका फायदा लोग खूब उठाते हैं, लेकिन ऐसा करना ट्रैफिक नियमों के खिलाफ है। इस गलती पर आपका चालान भी कट सकता है। इसके साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त हो सकता है।