भारत में लॉन्च हुई Kia Carens Clavis EV, जानिए कीमत, वेरिएंट और खास फीचर्स

Kia Carens Clavis EV: Kia ने अपनी पहली मेड इन इंडिया ऑल-इलेक्ट्रिक मल्टी-पर्पस व्हीकल (MPV) Carens Clavis EV भारत में लॉन्च कर दिया है। ₹17.99 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर आने वाली इस नई इलेक्ट्रिक MPV में कई नए फीचर्स के साथ बढ़िया बैटरी पैक और रेंज देखने को मिलती है

अपडेटेड Jul 22, 2025 पर 18:16
Story continues below Advertisement
यह MPV 100 kW DC फास्ट चार्जर से सिर्फ 39 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो सकती है
यह MPV 100 kW DC फास्ट चार्जर से सिर्फ 39 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो सकती है

Carens Clavis EV के डिजाइन में कई बदलाव किए गए है। इसमें एक्टिव एयरो फ्लैप्स वाला फ्रंट फेशिया, आइस-क्यूब स्टाइल में LED फॉग लैंप्स और आगे की सीट के पास रीलोकेटेड चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।

इसमें 12.25-इंच पैनोरमिक डिस्प्ले, लेवल 2 का ADAS सेफ्टी सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और पैनोरमिक सनरूफ जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।

Carens Clavis EV दो बैटरी विकल्पों 42 kWh और 51.4 kWh में आती है जो ग्राहकों को उनकी जरूरत के हिसाब से चुनने का विकल्प देती है।

स्टैंडर्ड रेंज मॉडल 404 किमी और एक्सटेंडेड रेंज मॉडल 490 किमी की ARAI-प्रमाणित रेंज देता है, जो लंबी दूरी की यात्राओं के लिए जबरदस्त है।

यह MPV 100 kW DC फास्ट चार्जर से सिर्फ 39 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो सकती है।

यह इलेक्ट्रिक MPV ₹17.99 लाख (एक्स-शोरूम) की आकर्षक कीमत पर उपलब्ध है, जो इसे भारत में बनी हुई एक किफायती इलेक्ट्रिक ऑप्शन बनाती है।