अगर आप महिंद्रा की गाड़ियों के शौकिन हैं और आप एक ऐसा SUV लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, जो गांव और शहर के लिए बेस्ट हो तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, कंपनी Mahindra Bolero Neo पर 1 लाख 9 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट दे रही है। इसके साथ ही फ्री एक्सेसरीज पाने का भी मौका दे रही है। अब आइए जानते हैं SUV के फीचर, स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और ऑफर्स के बारे में।
मीडिया वेबसाइट गाड़ीवाड़ी की रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2025 में Mahindra Bolero Neo की खरीद पर आप 1 लाख 9 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 30 हजार रुपये तक की फ्री एक्सेसरीज पा सकते हैं, जिसमें फॉग लैंप, साइड स्टेप्स, प्रीमियम सीट कवर और अन्य एक्सेसरीज शामिल हैं।
Mahindra Bolero Neo: फीचर्स और सेफ्टी
महिंद्रा बोलेरो नियो में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ ब्लूटूथ, USB और AUX कनेक्टिविटी, क्रूज कंट्रोल, कीलेस एंट्री और हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के साथ डुअल फ्रंट एयरबैग, ABS के साथ EBD, कॉर्नर ब्रेकिंग कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Mahindra Bolero Neo में मल्टी-टेरेन टेक्नोलॉजी (MMT) की सुविधा मिलती है, जो ऑफ-रोड ड्राइविंग में बेहतर ट्रैक्शन प्रदान करता है। इसके अलावा स्पोर्टी हेडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग लैंप्स, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
Mahindra Bolero Neo: इंजन और माइलेज
महिंद्रा बोलेरो नियो केवल डीजल वेरिएंट में उपलब्ध है। इसका 1.5-लीटर mHawk 100 डीजल इंजन 98.56 bhp का पावर और 260 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और रियर-व्हील ड्राइव (RWD) की सुविधा मिलती है। यह इंजन अपनी मजबूत परफॉर्मेंस और ऑफ-रोड क्षमता के लिए जाना जाता है, खासतौर से गांव और उबड़-खाबड़ रास्तों पर इसका रिकॉर्ड बेहतर रहा है। महिंद्रा बोलेरो नियो की ARAI-सर्टिफाइड माइलेज 17.29 kmpl है।
मार्केट में किन गाड़ियों से मुकाबला?
Mahindra Bolero Neo का सीधा मुकाबला भारतीय मार्केट में मौजूद कई पॉपुलर SUVs से होता है। इनमें Maruti Grand Vitara, Hyundai Creta, Kia Seltos और Honda Elevate जैसे मॉडल शामिल हैं। अपनी किफायती कीमत और मजबूत बिल्ड क्वालिटी की वजह से Bolero Neo ग्राहकों के लिए एक वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन बन जाती है।
इतनी EMI पर मिल जाएगी कार
अगर आप 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट करते हैं, तो बाकी की 11.57 लाख रुपये आपको बैंक से फाइनेंस करवाने होंगे। मान लीजिए बैंक इस राशि पर 9% वार्षिक ब्याज दर के साथ 7 साल की अवधि का लोन देता है, तो आपकी मासिक EMI लगभग 18,621 रुपये होगी।
Mahindra Bolero Neo की कीमत
Mahindra Bolero Neo का टॉप वेरिएंट कंपनी की ओर से 11.48 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। अगर इसे दिल्ली में खरीदा जाए तो इसमें लगभग 1.43 लाख रुपये RTO चार्ज और करीब 55,000 रुपये इंश्योरेंस जुड़ जाते हैं। इन सबको मिलाकर इस SUV की ऑन-रोड कीमत लगभग 13.57 लाख रुपये हो जाती है।