Get App

भारत में दमदार इंटीरियर के साथ लॉन्च हुई Mahindra XEV 9S, कीमत सिर्फ 19.95 लाख रुपये

Mahindra XEV 9S: Mahindra ने भारत में अपनी नई XEV 9S लॉन्च कर दी है। यह कंपनी की पहली थ्री-रो इलेक्ट्रिक कार है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.95 लाख रुपये है। यह मॉडल असल में XUV700 का एक इलेक्ट्रिक वर्जन है, और ये कंपनी की इलेक्ट्रिक SUV पोर्टफोलियो में शामिल हो गया है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Nov 27, 2025 पर 11:45 AM
भारत में दमदार इंटीरियर के साथ लॉन्च हुई Mahindra XEV 9S, कीमत सिर्फ 19.95 लाख रुपये
भारत में दमदार इंटीरियर के साथ लॉन्च हुई Mahindra XEV 9S, कीमत सिर्फ 19.95 लाख रुपये

Mahindra XEV 9S: अगर आप एक नई SUV लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, Mahindra ने भारत में अपनी नई XEV 9S लॉन्च कर दी है। यह कंपनी की पहली थ्री-रो इलेक्ट्रिक कार है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.95 लाख रुपये है। यह मॉडल असल में XUV700 का एक इलेक्ट्रिक वर्जन है, और कंपनी की इलेक्ट्रिक SUV पोर्टफोलियो में XEV 9e, BE 6 और XUV400 के साथ शामिल हो गया है। चलिए अब इसके फीचर्स और वेरिएंट वाइज किमतों के बारे में डिटेल में जानते हैं।

डिजाइन की बात करें तो, 2025 XEV 9S में ब्लैंक्ड-आउट फ्रंट ग्रिल, L-शेप वाली LED DRLs और हेडलाइट मॉड्यूल में वर्टिकली स्टैक्ड प्रोजेक्टर यूनिट, फ्रंट पर LED लाइट बार, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल, एयरो इंसर्ट के साथ नए अलॉय व्हील, रूफ रेल्स, शार्क-फिन एंटीना और दोनों तरफ महिंद्रा इलेक्ट्रिक का खास लोगो है।

कैसे हैं फीचर्स

नई सात-सीटर Mahindra इलेक्ट्रिक SUV के इंटीरियर में आपको कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, डैशबोर्ड पर तीन स्क्रीन, सेकेंड-रो के यामिलेगा गजब का इंत्रियों के लिए स्क्रीन, Harman Kardon म्यूजिक सिस्टम, पावरड ‘बॉस मोड’, टू-स्पोक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, ऑटो-डिमिंग IRVM, एंबियंट लाइटिंग, पावर्ड टेलगेट, फ्रंक (सामने स्टोरेज स्पेस), रिक्लाइन होने वाली दूसरी सीटें, EPB ऑटो-होल्ड के साथ और सभी यात्रियों के लिए हेडरेस्ट शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें