Get App

टोल के 175 रुपये देने की जरूरत नहीं! टैक्सी ड्राइवर ने बताया तरीका, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल के पैसे बचाने की एक तरकीब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक टैक्सी ड्राइवर का दावा है कि इस तरीके से हर ट्रिप पर 145 रुपये बचाए जा सकते हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 12, 2026 पर 6:18 PM
टोल के 175 रुपये देने की जरूरत नहीं! टैक्सी ड्राइवर ने बताया तरीका, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सराय काले खां से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जाने वाले लोग डासना या नैनीताल एग्जिट तक सफर कर सकते हैं (Photo: Facebook/@Shiva Sharma)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में व्यक्ति ने टोल के पैसे बचाने का एक अनोखा तरीका शेयर किया है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोल के पैसे बचाने का एक अनोखा तरीका सोशल मीडिया पर चर्चा में है। एक टैक्सी ड्राइवर का दावा किया कि, उसने ऐसी तरकीब निकाली है, जिससे हर बार सफर करने पर 145 रुपये की बचत हो सकती है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग टोल वसूली के नियमों और ड्राइवर के बताए तरीके पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ लोग इसे पैसे बचाने का अच्छा तरीका बता रहे हैं, तो कुछ इसकी सच्चाई जानना चाहते हैं।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

शिवा शर्मा नाम के टैक्सी ड्राइवर का कहा कि, थोड़ा लंबा रास्ता तय करके एक्सप्रेसवे पर दोबारा प्रवेश करने से FASTag के जरिए कटने वाले टोल के पैसे बचाए जा सकते हैं। शर्मा ने फेसबुक पर शेयर किए गए वीडियो में बताया कि, "दिल्ली से मेरठ जाने के लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आमतौर पर 175 रुपये टोल देना पड़ता है। वहीं, आने-जाने का कुल खर्च करीब 265 रुपये होता है। लेकिन, उन्होंने दावा किया कि वह इसी सफर के लिए सिर्फ 120 रुपये खर्च करते हैं। इस तरह उन्हें हर बार करीब 145 रुपये की बचत होती है।"

कैसे बचता है किराया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें