उस व्यक्ति ने बताया कि उसके कुक के परिवार की मासिक आय लगभग ₹1.05 लाख है, जो पूरी तरह से टैक्स-फ्री है। अब वह रसोइया अपने दोस्तों के साथ पहली बार विदेश यात्रा पर जाने की योजना बना रहा है।

उस व्यक्ति ने बताया कि उसके कुक के परिवार की मासिक आय लगभग ₹1.05 लाख है, जो पूरी तरह से टैक्स-फ्री है। अब वह रसोइया अपने दोस्तों के साथ पहली बार विदेश यात्रा पर जाने की योजना बना रहा है।
परिवार की कुल मासिक आय ₹1.05 लाख है
उन्होंने लिखा- "मेरा रसोइया महीने में ₹1.05 लाख कमाता है। मेरे यहां सुबह और शाम का खाना बनाने के लिए उसे ₹18,000 मिलते हैं। उसी बिल्डिंग के एक और फ्लैट से उसे ₹16,500 मिलते हैं। पास ही एक बड़ा परिवार है, जहां वह दिन में दो बार खाना बनाता है और परोसता है, जिसके लिए उसे ₹38,000 मिलते हैं। शुक्रवार की रात वह एक फिल्म सेट पर होता है, जहां वह पूरी यूनिट को खाना खिलाता है।
रात 1 बजे जब हीरो अपने सीन के रीटेक दे रहा होता है, तब वह सबको दाल-चावल परोसता है—इसके लिए उसे एक रात के 7,500 मिलते हैं।" उन्होंने आगे कहा- "उसकी पत्नी भी ₹45000 कमाती है। इस तरह उनके परिवार की कुल मासिक आय ₹1.5 लाख हो जाती है।"
गर्ग ने बताया कि कई कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स कागजों पर तो बहुत अच्छी सैलरी कमाते हैं, लेकिन टैक्स, लोन की EMI और अन्य खर्चों के बाद उनके हाथ में बहुत कम पैसा बचता है। उन्होंने कहा- "महीने के अंत में असल में जो पैसा बचता है, वह मेरे रसोइए की कमाई के बराबर ही होता है—बस फर्क इतना है कि उसके पास कोई कागजी रिकॉर्ड नहीं है।" उन्होंने आगे कहा- "उसकी कमाई कभी भी टैक्स सिस्टम के दायरे में नहीं आई। न कोई फॉर्म 16, न TDS, न CTC ब्रेकअप और न ही कोई 'वेरिएबल कंपोनेंट'। ऐसा इसलिए नहीं है कि वह कुछ छिपा रहा है, बल्कि सिस्टम कभी इस तरह बना ही नहीं था कि उसे देख सके। वह जो भी कमाता है, पूरा का पूरा उसी का होता है।"
रसोइया थाईलैंड जाने की योजना बना रहा है
उन्होंने रसोइए की कमाई के अलग-अलग स्रोतों का भी जिक्र किया और बताया कि उसके सभी काम करने की जगहें उसके घर से दो किलोमीटर के दायरे में ही हैं। उसके चार अलग-अलग नियोक्ता (employer) हैं, इसलिए अगर कोई एक काम छूट भी जाए, तो भी उसकी आजीविका पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा।
उन्होंने कहा- "AI कभी भी उसकी नौकरी नहीं छीन सकता। कोई भी ऐसा AI मॉडल तैयार नहीं कर रहा है जो किसी परिवार की पसंद के हिसाब से बिल्कुल वैसी ही दाल बना सके, जैसी वे खाना चाहते हैं।" गर्ग ने बताया कि उनके रसोइए ने बस एक ही बड़ी चीज खरीदी है—लेटेस्ट 'आईफोन प्रो', जिसे उसने EMI पर लिया है।
अब 34 साल की उम्र में वह अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए थाईलैंड जाने की तैयारी कर रहा है। यह उसकी पहली हवाई यात्रा होगी और इसके लिए उसने अपना पहला पासपोर्ट भी बनवाया है। यात्रा के बारे में हुई अपनी बातचीत को याद करते हुए गर्ग ने लिखा- “मैंने कहा भैया माया बे जरूर जाना। स्कूटर किराए पर ले लेना। स्ट्रीट फ़ूड ट्राई करना - फिर बताना कि क्या वे हमसे बेहतर बनाते हैं। उनके पास सवाल थे। मेरे पास किस्से थे। दस मिनट तक कोई किसी का बॉस नहीं था - बस दो लड़के थे जो थाईलैंड के बारे में बात कर रहे थे।
इस पोस्ट ने ऑनलाइन एक बड़ी बहस छेड़ दी है। यूजर्स आय के अलग-अलग स्रोतों, आर्थिक आजादी और अच्छी कमाई करने तथा असल में खर्च करने के लिए पैसे बचने के बीच के अंतर पर चर्चा कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने कहा- "यह एक अहम याद-दहानी है कि आर्थिक खुशहाली को सिर्फ सैलरी से नहीं मापा जा सकता। कभी-कभी असल दौलत का पैमाना यह होता है कि आपकी कमाई, आपके जीवन, आपके समय और आपके विकल्पों में से कितना हिस्सा वास्तव में खरीद पाती है।"
एक और व्यक्ति ने कमेंट किया-"शायद आर्थिक आजादी का मतलब हमेशा यह नहीं होता कि आप कितना कमाते हैं, बल्कि यह है कि आप अपनी कमाई पर कितना नियंत्रण रखते हैं, अपना समय कैसे बिताते हैं और कैसा जीवन जीने का चुनाव करते हैं।" वहीं एक अन्य व्यक्ति ने कहा- "खैर हमें खाना बनाना और साफ-सफाई करना सीखने से तो कोई नहीं रोक रहा और हम खुद भी ये काम कर सकते हैं।"
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।