Get App

Sensex फ्लैट, Nifty मामूली बढ़त के साथ 25299 पर बंद, निवेशकों की दौलत में ₹54 हजार करोड़ का इजाफा

Sensex-Nifty closes flat: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स और निफ्टी हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं ब्रोडर लेवल पर अच्छी रौनक बनी रही और ओवरऑल निवेशकों की दौलत में ₹54 हजार करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 12, 2026 पर 3:51 PM
Sensex फ्लैट, Nifty मामूली बढ़त के साथ 25299 पर बंद, निवेशकों की दौलत में ₹54 हजार करोड़ का इजाफा
Sensex-Nifty closes green: सेंसेक्स और निफ्टी आज हल्की बढ़त के साथ बंद हुए।

Sensex-Nifty closes flat: कच्चे तेल की नरमी और विदेशी निवेशकों की ताबड़तोड़ खरीदारी से मार्केट ने निचले स्तर से वापसी की। इंट्रा-डे के निचले स्तर से सेंसेक्स करीब 750 प्वाइंट्स चढ़ गया तो निफ्टी भी 25150 के नीचे से रिकवर होकर 25400 के करीब पहुंच गया। हालांकि ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली के चलते ये फिर लाल हो गए लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी के बाद इसने रिकवरी की कोशिश की और इस रस्साकसी में ये हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं ब्रोडर लेवल पर रौनक बनी रही और स्मॉलकैप स्पेस में खरीदारी का माहौल अधिक मजबूत दिखा। निफ्टी मिडकैप 100 में आज आधे फीसदी से अधिक की तेजी आई तो स्मॉलकैप 100 में बढ़त 1% से अधिक रही। ओवरऑल आज बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹54 हजार करोड़ से अधिक बढ़ा है।

मार्केट में डर कम हुआ है और इसे मापने वाला इंडिकेटर India VIX आज 5.41% की गिरावट के साथ 16.61 पर बंद हुआ है। इसमें तेजी का मतलब शॉर्ट टर्म में वोलैटिलिटी हाई होने की आशंका बढ़ना तो फिसलने का मतलब वोलैटिलिटी कम होने की संभावना है।

अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 12 नवंबर को सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 31.61 प्वाइंट्स यानी 0.04% की हल्की बढ़त के साथ 81,911.01 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 44.30 प्वाइंट्स यानी 0.18% की मजबूती के साथ 25,299.35 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में बात करें तो आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 303.25 प्वाइंट्स गिरकर 81,576.15 तक आया था, जिससे 749.46 प्वाइंट्स रिकवर होकर यह 82,325.61 तक चढ़ गया तो निफ्टी भी पहले 112.10 प्वाइंट्स टूटकर 25,142.95 तक आया था, जिससे फिर यह 241.85 प्वाइंट्स चढ़कर 25,384.80 तक पहुंच गया।

₹54 हजार करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें