Page Industries Q2 Results: Jockey और Speedo जैसे ब्रांड के प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी Page Industries के शेयरों में गुरुवार, 12 नवंबर को बड़ी गिरावट आई। सितंबर तिमाही के नतीजे आने के बाद शेयर 12.5% तक टूट गया। कंपनी का रेवेन्यू और मुनाफा बढ़ा, लेकिन ग्रोथ की रफ्तार धीमी रही। मार्जिन पर भी दबाव दिखा।
