Get App

Lemon Tree Hotels में 41% तक चढ़ने का दम! CLSA ने जताई उम्मीद

लेमन ट्री होटल्स का सितंबर 2026 तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 63.7% बढ़ गया। रेवेन्यू 18% बढ़कर ₹361.4 करोड़ हो गया। स्टॉक पर नजर रखने वाले 27 एनालिस्ट्स में से 25 ने इसे "बाय" रेटिंग दी है।

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Nov 12, 2026 पर 3:30 PM
Lemon Tree Hotels में 41% तक चढ़ने का दम! CLSA ने जताई उम्मीद
लेमन ट्री होटल्स का जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 63.7% बढ़कर ₹56.6 करोड़ हो गया।

गुरुवार, 12 नवंबर को लेमन ट्री होटल्स लिमिटेड के शेयरों में दिन में 7% तक की तेजी दिखी। BSE पर शेयर ₹123.30 के हाई तक गया। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर ₹9500 करोड़ से ज्यादा हो गया। दरअसल ग्लोबल इनवेस्टमेंट बैंकिंग फर्म CLSA ने इस स्टॉक पर अपना बुलिश रुख दोहराया है। CLSA ने लेमन ट्री होटल्स के लिए "आउटपरफॉर्म" रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस ₹163 प्रति शेयर दिया है। यह शेयर के पिछले बंद भाव से 41.6% ज्यादा है।

CLSA के अनुसार, लेमन ट्री होटल्स का जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में प्रदर्शन रिकॉर्ड स्तर पर रहा। कंपनी का रेवेन्यू, अनुमान से अधिक रहा। इसमें एवरेज रूम रेट (ARR) और ऑक्यूपेंसी (कमरों की बुकिंग) दोनों में हुई बढ़ोतरी का बड़ा योगदान रहा। कंपनी का मार्जिन अनुमान से बेहतर रहा और पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले इसमें सुधार दिखा।

CLSA ने आगे कहा कि लेमन ट्री होटल्स वित्त वर्ष 2027 में 2,000 कमरे/यूनिट्स खोलने की राह पर है, और वित्त वर्ष 2028 से इसमें और तेजी आने की उम्मीद है। कंपनी को उम्मीद है कि बड़े पैमाने पर चल रहे रेनोवेशन कार्य के पूरा होने और नई 'कीज़' से मिलने वाले ऑपरेटिंग लेवरेज के चलते मार्जिन में और सुधार आएगा।

Lemon Tree Hotels को कितना मुनाफा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें