Get App

Oil India Q2 Results: महारत्न PSU स्टॉक ने किया ₹7 डिविडेंड का ऐलान, स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना 116% उछला

Oil India का कंसॉलिडेटेड मुनाफा सालाना 53% बढ़कर 2,520.57 करोड़ रुपये पहुंचा, क्रूड उत्पादन 20% बढ़ा और रोजाना उत्पादन दशक के सबसे ऊंचे स्तर पर गया। पर पिछली तिमाही के मुकाबले मुनाफा और EBITDA घटे। जानिए नतीजों की पूरी तस्वीर और डिविडेंड की डिटेल।

Edited By: Sushmit Sinhaअपडेटेड Nov 12, 2026 पर 5:28 PM
Oil India Q2 Results: महारत्न PSU स्टॉक ने किया ₹7 डिविडेंड का ऐलान, स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना 116% उछला
Oil India का कंसॉलिडेटेड मुनाफा सालाना 53% बढ़कर 2,520.57 करोड़ रुपये पहुंचा।

सरकारी तेल कंपनी Oil India के सितंबर तिमाही के नतीजों में दो तस्वीरें एक साथ दिखीं। पिछले साल से तुलना करें तो कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा दोगुने से भी ज्यादा हो गया, पर जून तिमाही के मुकाबले इसमें 21.3% की गिरावट आई और मार्जिन भी सिकुड़ा। नतीजों के साथ बोर्ड ने 7 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

तिमाही आधार पर मुनाफा और मार्जिन दबाव में

सितंबर तिमाही में स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 2,259.42 करोड़ रुपये रहा, जो जून तिमाही में 2,870.21 करोड़ रुपये था। एक्साइज ड्यूटी घटाकर ऑपरेशंस से रेवेन्यू 1.4% बढ़कर 8,071.2 करोड़ रुपये पहुंचा, जो पिछली तिमाही में 7,958.1 करोड़ रुपये था।

असली दबाव ऑपरेटिंग कमाई पर दिखा। EBITDA 26.5% घटकर 3,001 करोड़ रुपये पर आ गया, जो जून तिमाही में 4,084 करोड़ रुपये था। इन आंकड़ों के हिसाब से EBITDA मार्जिन करीब 51.3% से घटकर करीब 37.2% पर आ गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें