Get App

Retail Inflation: अक्टूबर में 6.09% पर पहुंची महंगाई, क्या अब RBI ब्याज दर पर सख्त फैसला लेगा?

Retail Inflation: खुदरा महंगाई अक्टूबर में बढ़कर 6.09% हो गई, जो RBI की ऊपरी सीमा से ज्यादा है। खाद्य महंगाई में तेजी के बीच एलारा कैपिटल ने अगले छह से नौ महीनों में 50 बेसिस पॉइंट की दर बढ़ोतरी का अनुमान जताया। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 12, 2026 पर 4:40 PM
Retail Inflation: अक्टूबर में 6.09% पर पहुंची महंगाई, क्या अब RBI ब्याज दर पर सख्त फैसला लेगा?
एलारा कैपिटल की इकोनॉमिस्ट गरिमा कपूर का भी मानना है कि महंगाई का दबाव अभी जल्दी कम होने वाला नहीं है।

Retail Inflation: खुदरा महंगाई दर अक्टूबर में बढ़कर 6.09% हो गई। सितंबर में यह 5.54% थी। खाने-पीने की चीजों के दाम तेजी से बढ़ने के कारण महंगाई में उछाल आया है। इसके साथ ही यह RBI की 6% की ऊपरी सीमा से भी ऊपर निकल गई है।

4 दिसंबर को RBI की मौद्रिक नीति समिति की बैठक होने वाली है। उससे पहले अक्टूबर के महंगाई के आंकड़े आखिरी होंगे। ऐसे में ब्याज दरों पर फैसला लेते समय RBI के सामने ये आंकड़े अहम रहेंगे।

खाने-पीने की चीजें महंगी हुईं

अक्टूबर में खाद्य महंगाई दर बढ़कर 8.94% हो गई। सितंबर में यह 7.74% थी। प्याज, लहसुन और अदरक जैसी रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ने से महंगाई पर दबाव आया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें