Get App

भारत ने अक्टूबर में रूस से खरीदा 640 करोड़ यूरो का ईंधन, रहा दूसरा सबसे बड़ा खरीदार

भारत की इस कुल खरीद में कच्चे तेल की हिस्सेदारी 91 प्रतिशत रही और वैल्यू 580 करोड़ यूरो रही। भारत की 3 सबसे बड़ी आयातक रिफाइनरियों में रूसी कच्चे तेल का आयात बढ़ा। जामनगर रिफाइनरी एक बार फिर समुद्र के रास्ते आने वाले रूसी कच्चे तेल की सबसे बड़ी आयातक बन गई

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Nov 12, 2026 पर 4:01 PM
भारत ने अक्टूबर में रूस से खरीदा 640 करोड़ यूरो का ईंधन, रहा दूसरा सबसे बड़ा खरीदार
अक्टूबर में रूस की कच्चे तेल के निर्यात से कमाई मंथली बेसिस पर 19 प्रतिशत बढ़ गई।

भारत ने अक्टूबर में रूस से रिकॉर्ड 640 करोड़ यूरो के जीवाश्म ईंधन (फॉसिल फ्यूल्स) की खरीद की। इस मामले में भारत दूसरा सबसे बड़ा खरीदार रहा। चीन, रूस के जीवाश्म ईंधन का सबसे बड़ा वैश्विक खरीदार बना रहा। चीन ने अक्टूबर में 1070 करोड़ यूरो का रूसी ईंधन खरीदा। पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बावजूद रूस का जीवाश्म ईंधन निर्यात से रेवेन्यू दिसंबर, 2022 के बाद के सबसे ऊंचे मासिक स्तर पर पहुंच गया।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) के मंथली एनालिसिस के अनुसार, ‘‘भारत अक्टूबर, 2026 में रूस के जीवाश्म ईंधन का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार रहा। उसने कुल 640 करोड़ यूरो के रूसी हाइड्रोकार्बन का आयात किया। भारत की इस कुल खरीद में कच्चे तेल की हिस्सेदारी 91 प्रतिशत रही और वैल्यू 580 करोड़ यूरो रही। कोयले की खरीद 33.3 करोड़ यूरो और तेल उत्पादों की खरीद 23.2 करोड़ यूरो की रही।’’

CREA ने कहा, ‘‘अक्टूबर, 2026 में भारत का रूसी कच्चे तेल का आयात पिछले महीने की तुलना में 10 प्रतिशत बढ़ा। भारत की 3 सबसे बड़ी आयातक रिफाइनरियों में रूसी कच्चे तेल का आयात बढ़ा। नायरा एनर्जी की वाडिनार रिफाइनरी में आयात में मासिक आधार पर 12 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की जामनगर रिफाइनरी में 22 प्रतिशत और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की पारादीप रिफाइनरी में 28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।’’ जामनगर रिफाइनरी एक बार फिर समुद्र के रास्ते आने वाले रूसी कच्चे तेल की सबसे बड़ी आयातक बन गई है।

यूरोपीय संघ तीसरा सबसे बड़ा खरीदार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें