Get App

Market Outlook : हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 13 नवंबर को कैसी रह सकती है सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

Market Outlook : भारतीय इक्विटी बाजारों में आज सतर्कता का माहौल रहा। बाजार के शुरुआती बढ़त का बड़ा हिस्सा गंवाना पड़ा। हालांकि, ब्रॉडर मार्केट मजबूत बने रहे। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि रियल्टी और बैंकिंग शेयरों की लीडरशिप में तमाम सेक्टर्स में तेजी देखने को मिली

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 12, 2026 पर 4:20 PM
Market Outlook : हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 13 नवंबर को कैसी रह सकती है सेंसेक्स-निफ्टी की चाल
Market Outlook : तकनीकी रूप से डेली चार्ट पर बाजार में एक छोटी कैंडल बनी है,जबकि इंट्राडे चार्ट पर तेजी करने वालों और मंदी करने वालों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है

Market Outlook : 12 नवंबर को उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय बेंचमार्क इंडक्स पॉजिटिव रुख के साथ बंद हुए,जिसमें निफ्टी 25,300 के आसपास टिका रहा। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 31.61 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,911.01 पर और निफ्टी 44.30 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,299.35 पर बंद हुआ। इस दौरान लगभग 2377 शेयरों में तेजी आई, 1878 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई जबकि 195 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में HDFC लाइफ, बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, SBI लाइफ इंश्योरेंस और SBI शामिल रहे, जबकि ONGC, HUL, M&M, नेस्ले और पावर ग्रिड कॉर्प में गिरावट देखी गई।

सेक्टर के हिसाब से मिला-जुला रुझान रहा। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 3.7 प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे आगे रहा, निफ्टी मीडिया में 2.4 प्रतिशत और निफ्टी PSU बैंक में 1.4 प्रतिशत की तेजी आई। वहीं, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी बैंक में क्रमशः 0.87 प्रतिशत और 1 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

दूसरी ओर, निफ्टी ऑटो में सबसे ज्यादा 1 प्रतिशत की गिरावट आई, इसके बाद निफ्टी फार्मा में 0.57 प्रतिशत की गिरावट रही। निफ्टी FMCG और ऑयल एंड गैस में क्रमशः 0.88 प्रतिशत और 0.76 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि निफ्टी एनर्जी और इंफ्रा में 0.6-0.6 प्रतिशत की और निफ्टी IT में 0.4 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें