Trading Plan : अब FIIs की खरीदारी पकड़ सकती है और जोर, बस कच्चे तेल के फैक्टर का रखें ध्यान

Trading Plan : अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार का टेक्सचर एकदम साफ है। घरेलू इकोनॉमी से जुड़े स्टॉक्स चल रहे हैं। 2 तरीके के शेयर हैं जहां जबरदस्त मोमेंटम है कैटेगरी वन में रेट सेंसिटिव शेयर हैं। इनममें PSU बैंक, ऑटो, NBFCs शामिल हैं। कैटेगरी 2 में वो शेयर हैं जो सिर्फ इसलिए गिरे थे क्योंकि तेल की वजह से मार्जिन प्रेशर था । इसमें FII के पसंदीदा स्टॉक्स का तड़का जोड़ दीजिए

अपडेटेड Nov 12, 2026 पर 3:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trading Plan : अनुज सिंघल ने कहा बैंक निफ्टी में कॉल्स कैरी करने का नजरिया सुपरहिट रहा। निफ्टी में भी आज परफेक्ट एंट्री मिली,थोड़ी प्रॉफिट बुकिंग भी दिखी। मजबूत NBFCs में भी एक बहुत अच्छी ट्रेड रही है। यहां से भी इन्हीं शेयरों पर फोकस करें

Trading Plan : बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिल रहा है। निफ्टी डे हाई से 150 अंक नीचे आया है। हालांकि निफ्टी बैंक में तूफानी रफ्तार जारी है है। ये करीब 700 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है। मिडकैप-स्मॉलकैप में भी अच्छा मोमेंटम है। INDIA VIX भी ठंडा पड़ा है। रियल्टी शेयरों में जोरदार तेजी है। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 3.5% उछला है। 6 फीसदी उछाल के साथ प्रेस्टीज एस्टेट फ्यूचर्स का टॉप गेनर बना है। जबकि शोभा,ओबेरॉय रियल्टी और लोढ़ा में भी 3-4% की मजबूती है। इधर फाइनेंशियल सेक्टर में भी जोरदार रौनक है। लेकिन ऑटो, IT और फार्मा में दबाव देखने को मिल रहा है।

कैपिटल मार्केट शेयरों में जबरदस्त मोमेंटम है। CDSL,मोतीलाल,नुवामा, 360 ONE VAM 3 से 5 फीसदी तक ऊपर दिख रहे हैं। यह सेक्टर पिछले 1 महीने में 15 फीसदी चला है।

NSE पर ब्रोकरेज का भरोसा बढ़ा है। मोतीलाल ओसवाल के बाद अब नुवामा भी इस शेयर पर बुलिश हो गया है। इसकी 2220 रुपए के टारगेट के साथ खरीदारी की सलाह है। ब्रोकरेज ने कहा है कि कैश ट्रेडिंग,को-लोकेशन,डेटा सर्विसेज नए उभरते सेगमेंट से आगे चलकर BSE जैसे वैल्युएशन संभव हैं। शेयर 2 परसेंट ऊपर है।


दूसरी तिमाही में HAL के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे हैं। कंपनी का मुनाफा 10% तो रेवेन्यू 15% बढ़ा है। लेकिन मार्जिन में दबाव से बाजार निराश है। शेयर तीन परसेंट से ज्यादा फिसलकर वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल है। इधर BDL भी कमजोर नतीजों के बाद 5 परसेंट नीचे है।

अब कैसा है टेक्सचर?

सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार का टेक्सचर एकदम साफ है। घरेलू इकोनॉमी से जुड़े स्टॉक्स चल रहे हैं। 2 तरीके के शेयर हैं जहां जबरदस्त मोमेंटम है कैटेगरी वन में रेट सेंसिटिव शेयर हैं। इनममें PSU बैंक, ऑटो, NBFCs शामिल हैं। कैटेगरी 2 में वो शेयर हैं जो सिर्फ इसलिए गिरे थे क्योंकि तेल की वजह से मार्जिन प्रेशर था । इसमें FII के पसंदीदा स्टॉक्स का तड़का जोड़ दीजिए।

IT नहीं चल रहा है क्योंकि वापस AI ट्रेड लौट रही है। जब तक तेल 95 के नीचे है, हमारा मोमेंटम कायम है। वही FII जो 700 पर HDF बैंक बेच रहा था वो 800 पर ले रहा है। 750 पर शॉर्ट करके अगर 700 पर कवर किया तो भी पैसा बना है और 780 पर लेकर अगर 820 पर कवर किया तो भी पैसा बना है। बाजार में आप एक PERMA VIEW लेकर नहीं बैठ सकते। पिछले 2 हफ्ते से हमने एकतरफा बुलिश नजरिया रखा है। उसके पहले एकतरफा बेयरिश व्यू भी लिया था। अगर परिस्थिति बदली तो दोबारा व्यू चेंज करेंगे। बाजार में काफी शॉर्ट कवरिंग हो चुकी है। अब शॉर्ट-कवरिंग का उतना सहारा नहीं है।

बाजार में आज दिखा कंसोलिडेशन

निफ्टी ने सुबह एक बेहद शानदार ट्रेड दी। ठीक खरीदारी के लेवल से 200 प्वाइंट की तेजी मिली। कल के HIGH के करीब आकर ठंडा पड़ा। लेकिन बैंक निफ्टी में आज भी शानदार तेजी रही और इसने कल का HIGH भी तोड़ा। हमारा नजरिया बेहद सिंपल रहा है। बैंक निफ्टी पर फोकस होगा। आज मिड और स्मॉल कैप्स में भी अच्छा मोमेंटम रहा। कैपिटल मार्केट और रियल एस्टेट शेयरों में अच्छी तेजी रही। चुनिंदा IT और फार्मा शेयरों में गिरावट दिखी।

बाजार: अब क्या?

आवाज के दर्शकों को जबरदस्त ट्रेड मिली। बैंक निफ्टी में कॉल्स कैरी करने का नजरिया सुपरहिट रहा। निफ्टी में भी आज परफेक्ट एंट्री मिली,थोड़ी प्रॉफिट बुकिंग भी दिखी। मजबूत NBFCs में भी एक बहुत अच्छी ट्रेड रही है। यहां से भी इन्हीं शेयरों पर फोकस करें। बजाज फाइनेंस, चोला, श्रीराम में ब्रेकआउट है। एक्सचेंज शेयरों में जबरदस्त तेजी है। PSU बैंक और इंश्योरेंस भी अच्छा कर रहे हैं। इस बाजार में गलती करें भी तो लॉन्ग साइड में। कल के सबसे ऊंचे प्वाइंट पर खरीदने पर भी आज मुनाफा हुआ है। अब FIIs की खरीदारी और जोर पकड़ सकती है। बस कच्चे तेल के फैक्टर को ध्यान में रखें

निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए 25,150-25,200 पर सपोर्ट और 25,350-25,450 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी के लिए 60,800-61,000 पर सपोर्ट और 61,500-61,800 पर रेजिस्टेंस है।

प्री-CAS स्ट्रैटेजी

अब चाहें तो बैंक निफ्टी में मुनाफा बांध लें। अब हम नए शिखर के बेहद करीब हैं। मुनाफावसूली भले ही करें लेकिन शॉर्ट नहीं करना है। गिरावट में दिसंबर की बैंक निफ्टी की कॉल्स लें। नवंबर की कॉल्स में अब थोड़ा प्रीमियम गलने का रिस्क है।

 

Godrej Industries Share : गोदरेज इंडस्ट्रीज ने लगाई सरपट दौड़, टेमासेक के 2500 करोड़ रुपये के निवेश ने भरा जोश

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।