Q2 Results: सितंबर तिमाही में अच्छे प्रदर्शन से इस डिफेंस कंपनी के शेयर बने रॉकेट

DCX Systems के शेयरों में आज आई तेजी की बड़ी वजह कंपनी के सितंबर तिमाही के नतीजे हैं। इस दौरान कंपनी का घाटा काफी कम हुआ है। कंपनी का सितंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट लॉस घटकर सिर्फ 0.25 करोड़ रुपये रह गया

अपडेटेड Nov 12, 2026 पर 3:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
डीसीएक्स सिस्टम्स डिफेंस और एयरोस्पेस इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है।

डीसीएक्स सिस्टम्स के शेयरों में आज यानी 12 नवंबर को तूफानी तेजी दिखी। सुबह में शेयर मजबूत खुला। उसके बाद उसमें पंख लग गए। एक समय शेयर 13 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया था। बाद में तेजी थोड़ी सुस्त पड़ी। कारोबार के अंत में शेयर 12.05 फीसदी चढ़कर 163.80 रुपये पर बंद हुआ।

सितंबर तिमाही में नेट लॉस घटकर 0.25 करोड़ पर आया

DCX Systems के शेयरों में आज आई तेजी की बड़ी वजह कंपनी के सितंबर तिमाही के नतीजे हैं। इस दौरान कंपनी का घाटा काफी कम हुआ है। कंपनी का सितंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट लॉस घटकर सिर्फ 0.25 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 9.04 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। घाटे में बड़ी कमी आने से शेयरों में निवेशकों ने दिलचस्पी दिखाई।


सितंबर तिमाही में रेवेन्यू 27 फीसदी से ज्यादा गिरा

सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 27.3 फीसदी गिरकर 140.2 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 192.9 करोड़ रुपये था। सितंबर तिमाही में DCX Systems का EBITDA लॉस घटकर 1.5 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 13 करोड़ रुपये था। कंपनी का कंसोलिडेटेड लॉस बिफोर टैक्स (PBT) भी घटकर 19 लाख रुपये रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 5.31 करोड़ रुपये था।

पहली छमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट लॉस बढ़ा

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही यानी अप्रैल-सितंबर के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू घटकर 243.30 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 415.02 करोड़ रुपये था। पहली छमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट लॉस बढ़कर 8.91 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 4.98 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

कंपनी डिफेंस और एयरोस्पेस के लिए पार्ट्स बनाती है

डीसीएक्स सिस्टम्स डिफेंस और एयरोस्पेस इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। यह लड़ाकू विमानों, मिसाइलों, रडार और दूसरे सैन्य उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और उनके महत्वपूर्ण पार्ट्स बनाती है।

यह भी पढ़ें: Bharat Dynamics Q2 Results: ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 57% की गिरावट, 4% लुढ़का शेयर, क्या है आगे का प्लान

दो दिन में कंपनी के शेयरों में 17 फीसदी से ज्यादा उछाल

कंपनी की शुरुआत 2011 में हुई थी। इसका मुख्यालय बेंगलुरु में है। कंपनी के शेयरों में बुधवार को भी तेजी दिखी थी। शेयर 4.05 फीसदी की बढ़त के साथ 146.40 रुपये पर बंद हुए थे। यह शेयर बीते 5 दिनों में 17 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।