Mahindra XEV 9S का नया टीजर आउट, जानिए SUV का डिटेल्ड एक्सटीरियर और डिजाइन फीचर्स

Mahindra XEV 9S: महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी तीसरी इलेक्ट्रिक SUV, XEV 9s, का लगातार टीजर जारी कर रही है। भारतीय निर्माता इस इलेक्ट्रिक SUV के बारे में धीरे-धीरे जानकारी दे रहे हैं। शुरुआती टीजर में गाड़ी के बाहरी हिस्से की झलक दिखाई गई थी, लेकिन बाकी जानकारी छिपाई गई थी।

अपडेटेड Nov 15, 2025 पर 5:26 PM
Story continues below Advertisement
Mahindra XEV 9S का नया टीजर आउट, जानिए SUV का डिटेल्ड एक्सटीरियर और डिजाइन फीचर्स

Mahindra XEV 9S: महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी तीसरी इलेक्ट्रिक SUV, XEV 9s, का लगातार टीजर जारी कर रही है। भारतीय निर्माता इस इलेक्ट्रिक SUV के बारे में धीरे-धीरे जानकारी दे रहे हैं। शुरुआती टीजर में गाड़ी के बाहरी हिस्से की झलक दिखाई गई थी, लेकिन बाकी जानकारी छिपाई गई थी। बाद के टीजर में केबिन के कुछ डिटेल्स सामने आए। अब कार निर्माता ने एक नया टीजर जारी किया है, जिसमें अपकमिंग मॉडल के बाहरी हिस्से की जानकारी दी गई है।

वीडियो की शुरुआत इस SUV के ऊपर से दिखने वाले दृश्य (top view) से होती है, जो भारतीय बाजार में बिकने वाली XUV700 की याद दिलाता है। इसमें गाड़ी का सनरूफ और शार्क फिन एंटीना भी दिखाई गया है। इसके बाद SUV के पिछले हिस्से की एक हल्की सी झलक दिखाई देती है। हालांकि, ज्यादा जानकारी छिपाई गई है। बाद में, गाड़ी के फ्रंट एन्ड को दिखाया जाता है, जिसमें पूरी चौड़ाई में एक LED DRL लगा है, और एक ट्राइएंगुलर हाउसिंग में खड़ी हेडलाइट्स के चारों ओर एक बूमरैंग जैसा शेप बना हुआ है।

इससे पहले जारी किए गए टीजर में इस एसयूवी के हल्के रोशनी वाले इंटीरियर को दिखाया गया था। इसमें साइड स्टिचिंग और सिल्वर प्लेट के साथ डिजाइन की गई सीट दिखाई गई है जो यात्री के कंधों के आकार से मेल खाती है। इसके अलावा, इसमें प्रीमियम Harman Kardon साउंड सिस्टम भी होगा, जो Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आएगा। यह ऑडियो सेटअप BE6 और XEV 9e में पहले ही इस्तेमाल किया जा चुका है।


टीजर से अलग-अलग हिस्सों में सॉफ्ट-टच मटीरियल के इस्तेमाल और बटनों की व्यवस्था की जानकारी भी मिलती है। इसके अलावा, इसमें मेमोरी फंक्शन वाली सीटें और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक होने का भी संकेत मिलता है। हालांकि, सीटिंग कॉन्फिगरेशन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। उम्मीद है कि इस SUV में 2-3-2 सीटिंग अरेंजमेंट होगा।

महिंद्रा XEV 9S में पहले से ही बाजार में उपलब्ध XEV 9e जैसे स्पेसिफिकेशन होने की संभावना है। इसमें 79 kWh का बैटरी पैक होने की उम्मीद है, जो एक बार चार्ज करने पर 656 किमी की रेंज देता है। वहीं, XEV 9e में 59 kWh का बैटरी पैक है जो एक बार चार्ज करने पर 542 किमी की रेंज देता है।

यह भी पढ़ें: मारुति सुजुकी ने Grand Vitara की 39506 गाड़ियों को वापस मंगाया, फ्यूल इंडिकेटर में गड़बड़ी का शक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।