MG Cyberster भारत में लॉन्च, 72.49 लाख रुपये में मिलेगी सुपरकार जैसी रफ्तार

JSW MG मोटर इंडिया ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अपनी नई इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कन्वर्टिबल साइबरस्टर लॉन्च कर दी है। यह कार उन लोगों के लिए है, जो किफायती स्पोर्ट्स कार की चाहत रखते हैं। कंपनी ने अभी प्री-रिजर्व बुकिंग के लिए इसकी शुरुआती कीमत 72.49 लाख रुपये रखी है।

अपडेटेड Jul 25, 2025 पर 17:08
Story continues below Advertisement
MG Cyberster Price in India : JSW एमजी मोटर इंडिया ने लंबे इंतजार के बाद अपनी नई इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कन्वर्टिबल साइबरस्टर (Cyberster) को लॉन्च कर दिया है। यह कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जो स्टाइलिश और परफॉर्मेंस-फोकस्ड इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार चाहते हैं। कंपनी ने प्री-रिजर्वेशन बुकिंग के लिए इसकी शुरुआती कीमत 72.49 लाख रुपये रखी है। इसके बाद नई बुकिंग करने वालों के लिए कीमत 74.99 लाख रुपये होगी। अपने स्पोर्टी डिजाइन, सीजर डोर, दमदार परफॉर्मेंस और 580 किमी की रेंज के साथ साइबरस्टर प्रीमियम ईवी सेगमेंट में धूम मचाने को तैयार है।
MG Cyberster Price in India : JSW एमजी मोटर इंडिया ने लंबे इंतजार के बाद अपनी नई इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कन्वर्टिबल साइबरस्टर (Cyberster) को लॉन्च कर दिया है। यह कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जो स्टाइलिश और परफॉर्मेंस-फोकस्ड इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार चाहते हैं। कंपनी ने प्री-रिजर्वेशन बुकिंग के लिए इसकी शुरुआती कीमत 72.49 लाख रुपये रखी है। इसके बाद नई बुकिंग करने वालों के लिए कीमत 74.99 लाख रुपये होगी। अपने स्पोर्टी डिजाइन, सीजर डोर, दमदार परफॉर्मेंस और 580 किमी की रेंज के साथ साइबरस्टर प्रीमियम ईवी सेगमेंट में धूम मचाने को तैयार है।

बुकिंग और डिलीवरी की डिटेल्स
एमजी साइबरस्टर की बुकिंग 25 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है और डिलीवरी 10 अगस्त 2025 से शुरू होगी। कंपनी ने MG Select नाम से एक नया लग्जरी ब्रांड भी लॉन्च किया है, जिसके तहत साइबरस्टर और MG M9 बेची जाएंगी। एक्स-शोरूम प्राइस में 3.3 kW पोर्टेबल चार्जर, 7.4 kW वॉल बॉक्स चार्जर और स्टैंडर्ड इंस्टॉलेशन शामिल है।

परफॉर्मेंस और रेंज
MG Cyberster दो मोटर्स के साथ आती है और 4-व्हील ड्राइव (4WD) सिस्टम से लैस है। यह कार 510 पीएस पावर और 725 एनएम टॉर्क जनरेट करती है। सिर्फ 3.2 सेकंड में 0-100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। इसमें 77 kWh की बैटरी दी गई है, जो 580 किमी तक की रेंज देती है। कंपनी इस बैटरी पर पहले मालिक को लाइफटाइम वॉरंटी और कार पर 3 साल की वॉरंटी दे रही है।

MG Cyberster के फीचर्स
MG Cyberster अपने प्रीमियम और स्पोर्टी डिजाइन के साथ कई एडवांस फीचर्स से लैस है। इसमें LED हेडलाइट्स और 20 इंच के स्टाइलिश अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसके लुक को और भी दमदार बनाते हैं। इंटीरियर में प्रीमियम वीगन लेदर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह का और लग्जरी लगती है। कार में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मौजूद है, साथ ही 7-7 इंच की दो डिजिटल स्क्रीन दी गई हैं, जिन पर कार से जुड़ी जानकारी, सेटिंग्स और मनोरंजन से जुड़ी डिटेल्स आसानी से देखी जा सकती हैं।

इसके अलावा इसमें BOSE का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम है, जो ड्राइविंग अनुभव को बेहतरीन बनाता है। डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल ड्राइवर और पैसेंजर दोनों को अलग-अलग तापमान सेट करने की सुविधा देता है। रीजनरेटिव ब्रेकिंग और मल्टीपल ड्राइव मोड्स इसकी परफॉर्मेंस को और बेहतरीन बनाते हैं। ये Cyberster 4 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

सेफ्टी और ADAS
MG Cyberster में Level 2 ADAS है जो कार को सड़क पर सही लेन में बनाए रखने, टक्कर से बचाने और स्पीड को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम भी है, जो ड्राइवर पर नजर रखता है। इसका स्टैटिक स्टेबिलिटी फैक्टर (SSF) इसे और भी सुरक्षित बनाता है।

JSW MG मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर ने क्या कहा?
JSW MG मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग मेहरोत्रा ने कहा कि MG सेलेक्ट में हम ग्राहकों को ऐसा एक्सपीरियंस देना चाहते हैं जो उन्हें इंस्पायर करने के साथ ही पर्यावरण के प्रति भी जागरूक बनाएं। MG Cyberster हमारी इसी सोच का नतीजा है। यह एक ऐसी कार है, जिसे परफॉर्मेंस के लिए बनाया गया है और जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। कंपनी का कहना है कि Cyberster दुनिया की सबसे तेज MG कार है।