VLF Mobster 135: Motohaus का नया 125cc स्कूटर VLF Mobster 135 भारत में हुआ लॉन्च, पहली डिलीवरी नवंबर से

VLF Mobster 135: अगर आप कॉलेज या ऑफिस जाने के लिए बाइक या स्कूटर की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, इटली की दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी Motohaus ने भारतीय बाजार में अपना नया स्‍कूटर VLF Mobster को लॉन्‍च कर दिया है।

अपडेटेड Sep 25, 2025 पर 6:02 PM
Motohaus का नया 125cc स्कूटर VLF Mobster 135 भारत में हुआ लॉन्च, पहली डिलीवरी नवंबर से

VLF Mobster 135: आप कॉलेज या ऑफिस जाने के लिए बाइक या स्कूटर की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, इटली की दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी Motohaus ने भारतीय बाजार में अपना नया स्‍कूटर VLF Mobster को लॉन्‍च कर दिया है। इसमें ड्यूल चैनल एबीएस, स्विचेबल ट्रैक्‍शन कंट्रोल, एलईडी लाइट्स जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें 125cc की क्षमता का लिक्‍विड कूल्‍ड इंजन दिया गया है। अब आइए स्कूटर की कीमत और फीचर के बारे में जानते हैं।

VLF Mobster 135 स्कूटर लॉन्च

वाहन निर्माता कंपनी Motohaus भारत में VLF Mobster 135 को लॉन्च कर दिया है। निर्माता की ओर से इस स्कूटर को स्पोर्टी डिजाइन, दमदार इंजन और बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है।


VLF Mobster 135: फीचर्स

इसमें 155 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस, 797 एमएम की सीट हाइट, ड्यूल चैनल एबीएस, स्विचेबल ट्रैक्‍शन कंट्रोल, एलईडी लाइट्स, ड्यूल गैस चार्ज रियर शॉक एर्ब्‍जावर, पांच इंच टीएफटी डिस्‍प्‍ले, ब्‍लूटूथ कनेक्‍टिविटी, की-लैस इग्‍निशन, ऑटो स्‍टार्ट/स्‍टॉप जैसे फीचर्स मिलते हैं।

VLF Mobster स्कूटर को चार कलर ऑप्शन Grey, White, Red, और  Fluorescent Yellow में पेश किया गया है।

VLF Mobster 135: इंजन

कंपनी की तरफ से स्कूटर में 125cc की क्षमता का लिक्‍विड कूल्‍ड इंजन दिया गया है। जिससे इसे 12.1bhp की पावर और 11.7Nm का टॉर्क मिलता है। इस इंजन से इसे 105 KMPL की टॉप स्‍पीड मिलती है। इसमें 8 लीटर की क्षमता का पेट्रोल टैंक दिया गया है।

VLF Mobster 135: कीमत

VLF Mobster स्कूटर को भारतीय बाजार में 1.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च किया गया है। लॉन्च ऑफर के तहत पहले 2,500 खरीदारों को यह स्कूटर उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके बाद इसकी कीमत में बदलाव हो सकता है। इसे केवल 999 रुपये में बुक किया जा सकता है, और इसकी डिलीवरी नवंबर 2025 से शुरू होगी।

VLF Mobster 135: वारंटी

निर्माता की तरफ से इस स्कूटर पर 4 साल या 40 हजार किलोमीटर की वारंटी भी दी जा रही है। इसके अलावा, 1 साल के लिए रोडसाइड असिस्टेंस (RSA) की सुविधा भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: Hero Glamour X: सिर्फ 20,000 रुपये में घर ला सकते हैं Hero Glamour X, जानें EMI प्लान और फीचर्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।