Hero Glamour X: सिर्फ 20,000 रुपये में घर ला सकते हैं Hero Glamour X, जानें EMI प्लान और फीचर्स

Hero Glamour X: फेस्टिव सीजन के नजदीक आते ही 125 सीसी सेगमेंट की बाइक्स की डिमांड ज्यादा तेजी से बढ़ने लगी है। लोग EMI के जरिए भी बाइक फाइनेंस करा रहे हैं। ऐसे में हाल ही में लॉन्च हुई Hero Glamour X की भी मांग जोरों पर है।

अपडेटेड Sep 24, 2025 पर 4:25 PM
सिर्फ 20,000 रुपये में घर ला सकते हैं Hero Glamour X, जानें EMI प्लान और फीचर्स

Hero Glamour X: फेस्टिव सीजन के नजदीक आते ही 125 सीसी सेगमेंट की बाइक्स की डिमांड ज्यादा तेजी से बढ़ने लगी है। लोग EMI के जरिए भी बाइक फाइनेंस करा रहे हैं। ऐसे में हाल ही में लॉन्च हुई Hero Glamour X की भी मांग जोरों पर है। इस स्टाइलिश क्रूज कंट्रोल, बड़े डिस्पले वाली बाइक की मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत 83,000 रुपये है। इसमें आपको जबरदस्त माइलेज, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बेहतरीन राइडिंग कंफर्ट के साथ कई फीचर्स मिलते हैं। अब आइए Hero Glamour X के EMI प्लान और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

सिर्फ 20,000 देकर Hero Glamour X ला सकते हैं घर

चूंकि, मौजूदा समय मे बाइक को फाइनेंस कराने का चलन जोरों पर है, ऐसे में काफी संख्या में लोग Glamour X को फाइनेंस पर लेने की लोच रहे हैं। इसलिए हम आपको फाइनेंस की पूरी प्रकिया बताने जा रहे हैं। दरअसल, आप सिर्फ 20 हजार रुपये डाउन पेमेंट के साथ Hero Glamour X घर ला सकते हैं। इसके बाद कुछेक हजार रुपये किस्त आप 2 या 3 साल के लिए चुकाकर लोन की सारी राशि का भुगतान कर सकते हैं।


Hero Glamour X: माइलेज

माइलेज की बात करें तो Hero Glamour X दो वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें ड्रम ब्रेक वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइस 82,967 रुपये और डिस्क ब्रेक वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइस 92,186 रुपये है। बाइक में 124.7cc का इंजन दिया गया है, जो 11.5PS की पावर और 10.4Nm का पिक टॉर्क जेनरेट करता है। यह बाइक i3s टेक्नोलॉजी से लैस है, जिसकी वजह से इसकी माइले 65 किलोमीटर प्रति लीटर है।

Hero Glamour X: फीचर्स

इस बाइक में कई खास खूबियां दी गई हैं। इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक, एलईडी लाइट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट, बेहतर राइडिंग कंफर्ट के लिए चौड़ी और आरामदायक सीट, स्मार्ट स्टोरेज स्पेस मिलता है। लो बैटरी की स्थिति में भी किक स्टार्ट की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा, इसमें एयरोडायनैमिक वाइजर, सेगमेंट-फर्स्ट क्रूज कंट्रोल, तीन राइडिंग मोड, राइड-बाय-वायर टेक्नॉलजी और ब्रेक अलर्ट सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में और खास बना देते हैं।

Hero Glamour X: ड्रम ब्रेक वेरिएंट फाइनेंस डिटेल

अब आपको एक-एक करके हीरो ग्लैमर एक्स के दोनों वेरिएंट की फाइनैंस डिटेल बताते हैं। इसके ड्रम ब्रेक वेरिएंट की ऑन-रोड प्राइस 95,915 रुपये है। आप अगर 20 हजार रुपये डाउन पेमेंट के साथ यह मॉडल फाइनेंस कराते हैं तो फिर 75,915 रुपये बाइक लोन कराना होगा। अगर आप लोन 3 साल की अवधि के लिए कराते हैं और ब्याज दर 10 फीसदी रहता है तो फिर 2,450 रुपये EMI अगले 36 महीनों के लिए चुकाने होंगे। हीरो ग्लैमर एक्स ड्रम ब्रेक वेरिएंट को ऊपरी शर्तों के साथ फाइनेंस कराने पर आपको 12,000 रुपये से ज्यादा ब्याज देने होंगे।

Hero Glamour X: डिस्क ब्रेक वेरिएंट फाइनेंस डिटेल

Hero Glamour X के डिस्क ब्रेक वेरिएंट की ऑन-रोड प्राइस 1.06 लाख रुपये है। 20 हजार रुपये डाउन पेमेंट करने पर आपको 86 हजार रुपये का लोन लेना होगा। मान लीजिए की ब्याज दर 10 फीसदी रहती है और आप 3 साल की अवधि के लिए बाइक लोन लेते हैं, तो फिर अगले 36 महीनों तक 2,775 रुपये मासिक किस्त के रूप में चुकाने होंगे। इस हिसाब से आपको ऊपरी शर्तों के मुताबिक 13,899 रुपये ब्याज के तौर पर देने होंगे।

यह भी पढ़ें: Car Fuel Limit: कार में कितना पेट्रोल या डीजल भराना सही? अक्सर लोग करते हैं ये गलती

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।