प्रीमियम लुक के साथ नई Hyundai Verna भारत में लॉन्च, कीमत 10.98 लाख से शुरू

2026 Hyundai Verna: Hyundai Motor India ने नई Verna लॉन्च की है, जिसकी कीमत 10.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। डिजाइन, टेक्नोलॉजी, सेफ्टी और कंफर्ट के मामले में 25 से ज्यादा अपडेट किए गए हैं। यह मीड-साइज सेगमेंट में अपनी पकड़ को और मजबूत करने के लिए तैयार की गई है।

अपडेटेड Mar 09, 2026 पर 4:05 PM
Story continues below Advertisement
नई Hyundai Verna भारत में लॉन्च, कीमत 10.98 लाख से शुरू

2026 Hyundai Verna: Hyundai Motor India ने नई Verna लॉन्च की है, जिसकी कीमत 10.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। डिजाइन, टेक्नोलॉजी, सेफ्टी और कंफर्ट के मामले में 25 से ज्यादा अपडेट किए गए हैं। यह मीड-साइज सेगमेंट में अपनी पकड़ को और मजबूत करने के लिए तैयार की गई है। Hyundai नई Verna को प्रीमियम और युवा स्टाइल के रूप में पेश करती है, और यह Volkswagen Virtus, Honda City और अन्य कारों से मुकाबला करती है।

2026 Hyundai Verna: डिजाइन अपडेट

2026 Hyundai Verna में  ब्लैक क्रोम रेडिएटर ग्रिल, डुअल LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, रीडिजाइन किए गए बंपर और R16 डायमंड-कट अलॉय व्हील्स इसे मॉडर्न लुक देते हैं। 4,565mm लंबाई, 1,765mm चौड़ाई और 2,670mm व्हीलबेस वाली Verna अपनी सेगमेंट की सबसे चौड़ी सेडान में से एक है, जो यात्रियों के लिए पर्याप्त केबिन स्पेस और बेहतर कंफर्ट देती है।


2026 Hyundai Verna: इंटीरियर और फीचर्स

Hyundai ने इंटीरियर में लग्जरी और सुविधा को बेहतर बनाने पर खास ध्यान दिया है। केबिन में अब डी-कट स्टीयरिंग व्हील, लेदरेट अपहोल्स्ट्री और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीटें हैं - ड्राइवर के लिए मेमोरी फंक्शन के साथ 8-वे और फ्रंट पैसेंजर के लिए 4-वे। सेगमेंट में पहली बार शामिल किए गए फीचर्स में रियर विंडो सनशेड, पैसेंजर सीट वॉक-इन डिवाइस और 528 लीटर स्टोरेज वाला स्मार्ट ट्रंक शामिल हैं। डुअल 10.25-इंच इंटीग्रेटेड स्क्रीन इंफोटेनमेंट और डिजिटल क्लस्टर का काम करती हैं, जिन्हें हुंडई ब्लूलिंक सपोर्ट करता है, जिसमें 70 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स और 350 से अधिक वॉयस कमांड हैं। एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और वायरलेस चार्जिंग प्रीमियम अनुभव को और भी बढ़ाते हैं।

नई Hyundai Verna अपने बड़े डुअल-स्क्रीन सेटअप के साथ सेगमेंट में आगे रहने का दावा करती है। वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, इलेक्ट्रिक सनरूफ और Bose का प्रीमियम 8-स्पीकर सिस्टम इसके टेक फीचर्स खूबियों को और बढ़ाते हैं। Hyundai ने इंफोटेनमेंट और क्लाइमेट कंट्रोल के लिए स्विचेबल इंटरफेस के साथ-साथ सराउंड व्यू मॉनिटर और ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर जैसे एडवांस ड्राइवर एड्ल भी पेश किए हैं।

2026 Hyundai Verna: सेफ्टी फीचर्स

Hyundai स्मार्टसेंस लेवल 2 ADAS के साथ 20 फीचर्स, सेंटर एयरबैग सहित सात एयरबैग और सेगमेंट में पहली बार इंटीग्रेटेड डैशकैम जैसे फीचर्स देकर सेफ्टी को काफी मजबूत किया गया है। इसमें 75 से अधिक एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 35 स्टैंडर्ड टेक्नोलॉजी शामिल हैं।

2026 Hyundai Verna: इंजन

खरीदार दो पेट्रोल इंजनों में से किसी एक को चुन सकते हैं। 1.5 लीटर MPi इंजन 6-स्पीड मैनुअल या IVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है, जबकि 1.5 लीटर टर्बो GDi इंजन 160 hp और 253 Nm का पावर जनरेट करता है और 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड डुअल-क्लच ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। टर्बो वेरिएंट सेगमेंट में सबसे पावरफुल इंजनों में से एक है।

यह भी पढ़ें: 95,000 रुपये सस्ती हुई Toyota Rumion, नया एंट्री-लेवल वेरिएंट 9.56 लाख में लॉन्च

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।