Credit Cards

Nissan Magnite CNG अब मैनुअल और AMT में, कीमत सिर्फ ₹6.34 लाख से शुरू

Nissan Magnite CNG: Nissan ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Nissan Magnite के CNG वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। अब यह SUV मैनुअल और AMT (ऑटोमेटेड मैन्युअल ट्रांसमिशन) दोनों ऑप्शन में खरीदी जा सकती है। सभी वेरिएंट में रेट्रो-फिट CNG किट इंस्टॉल करने की सुविधा दी गई है।

अपडेटेड Oct 17, 2025 पर 4:19 PM
Story continues below Advertisement
Nissan Magnite CNG अब मैनुअल और AMT में, कीमत सिर्फ ₹6.34 लाख से शुरू

Nissan Magnite CNG: अगर आप इस दिवाली एक नया मिड साइज SUV घर लाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, Nissan ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Nissan Magnite के CNG वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। अब यह SUV मैनुअल और AMT (ऑटोमेटेड मैन्युअल ट्रांसमिशन) दोनों ऑप्शन में खरीदी जा सकती है। सभी वेरिएंट में रेट्रो-फिट CNG किट इंस्टॉल करने की सुविधा दी गई है, जो अब निसान की डीलरशिप पर उपलब्ध है। GST 2.0 में हालिया बदलाव के कारण इस CNG किट की कीमत में लगभग 3,000 रुपये की कमी आई है, और इसे अब 71,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Nissan Magnite CNG के नए अपडेट और फीचर्स

  • Nissan Magnite में पहले CNG फिलिंग का वाल्व इंजन कंपार्टमेंट में होता था, लेकिन अब इसे फ्यूल फिलिंग लिड में शिफ्ट कर दिया गया है। इससे CNG फिलिंग और भी आसान हो गया है।
  • Nissan Magnite CNG को 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी के साथ पेश किया गया है, जो ग्राहकों को ज्याता भरोसा देती है। यह वारंटी खासकर CNG वेरिएंट के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह नया और एक अलग तरह का फ्यूल सिस्टम है।

CNG वेरिएंट्स MT (मैनुअल ट्रांसमिशन) AMT (ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन)
Visia ₹ 6.34 लाख ₹ 6.89 लाख
Visia+ ₹ 6.79 लाख -
Acenta ₹ 7.39 लाख ₹ 7.89 लाख
N-Connecta ₹ 8.01 लाख ₹ 8.51 लाख
Tekna ₹ 8.88 लाख ₹ 9.38 लाख
Tekna+ ₹ 9.20 लाख ₹ 9.70 लाख

कंपनी ने Nissan Magnite को कुल 11 वेरिएंट में पेश किया गया है। जिनमें मैनुअल और AMT दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन शामिल हैं। अब अगर कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 6.34 लाख रुपये से लेकर 9.70 लाख रुपये के बीच रखी गई है, जबकि टॉप-स्पेक मैग्नाइट CNG मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ₹9.20 लाख में खरीदी जा सकती है।


यह भी पढ़ें: Volkswagen Virtus के बेस वेरिएंट को लाएं घर, सिर्फ 2 लाख के Down Payment के बाद इतनी देनी होगी EMI, जानें पूरी डिटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।