2026 में लॉन्च होगी Nissan की नई MPV, डिजाइन और फीचर का हुआ खुलासा, क्रेटा और सेल्टोस को देगी टक्कर

Nissan Motor India Private Limited (NMIPL) के जरिए इस साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में दो नई कारों के लॉन्च की घोषणा की गई थी। यह कदम कंपनी के मौजूदा मेनस्ट्रीम सेगमेंट को और मजबूत बनाने के लिए उठाया गया। इन दोनों में एक सब-4 मीटर MPV और एक कॉम्पैक्ट SUV शामिल हैं।

अपडेटेड Oct 21, 2025 पर 5:00 PM
2026 में लॉन्च होगी Nissan की नई MPV, डिजाइन और फीचर का हुआ खुलासा, क्रेटा और सेल्टोस को देगी टक्कर

Nissan Motor India Private Limited (NMIPL) के जरिए इस साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में दो नई कारों के लॉन्च की घोषणा की गई थी। यह कदम कंपनी के मौजूदा मेनस्ट्रीम सेगमेंट को और मजबूत बनाने के लिए उठाया गया। इन दोनों में एक सब-4 मीटर MPV और एक कॉम्पैक्ट SUV शामिल हैं। हाल ही में यह कॉम्पैक्ट SUV Nissan टेक्टन के नाम से सामने आई, जो क्रेटा, सेल्टोस, ग्रैंड विटारा, कर्व और विक्टोरिस जैसी गाड़ियों को चुनौती देगी। वहीं, सब-4 मीटर MPV के बारे में अभी ज्यादा चर्चा नहीं हुई है, जिसे हाल ही में भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया। इस MPV के 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है।

पिछले दस साल में MPV सेगमेंट ने भारतीय बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। इस समय, रेनॉ ट्राइबर ही सब-4 मीटर MPV सेगमेंट में प्रमुख विकल्प के तौर पर मौजूद है। रेनो-निसान गठजोड़ के तहत, NMIPL अपनी पेशकश को और विस्तारित करने के लिए बैज इंजीनियर की गई ट्राइबर MPV के साथ तैयारी कर रहा है। हाल ही में ली गई स्पाई तस्वीरों में आगामी निसान MPV का फ्रंट और साइड प्रोफाइल स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इसमें जियोमैट्रिक डिजाइन वाला बड़ा ग्रिल नजर आता है, जो बीच में लगे निसान के लोगो के साथ उभरता हुआ प्रतीत होता है। वहीं, लाइटिंग एलिमेंट्स ट्राइबर फेसलिफ्ट की ताजा डिजाइन से मेल खाते हुए दिख रहे हैं।

बंपर में नीचे की ओर C-शेप्ड DRL एलिमेंट्स और LED फॉग लाइट्स दी जा सकती है। साथ ही बोनट भी ट्राइबर फेसलिफ्ट से मिलता-जुलता हो सकता है। इसका स्टाइलिश स्टील व्हील्स इसे एलॉय व्हील (15-इंच) जैसा लुक देते हैं। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो फ्रंट में डिस्क और बैक में ड्रम ब्रेक दिए जाएंगे। मोटे कवर के नीचे रूप रेल्स, फ्रंट विंडशील्ड के पीछे लगा पारंपरिक एंटीना, पारंपरिक कैमोप्लाज और भी बहुत कुछ देखने को मिल सकता है। इसके साइड का लुक कुछ ट्राइबर जैसा ही है।


अपकमिंग निसान MPV में तीसरे रो में बैठने वालों के लिए अतिरिक्त हेडरूम देने के लिए रूफ में बड़ा उठाव देखने को मिल सकता है। ट्राइबर फेसलिफ्ट की तरह, इस नई MPV में भी तीसरी रो की सीटें आसानी से हटाई जा सकेंगी। मैग्नाइट और काइगर जैसी रणनीतियों को ध्यान में रखते हुए, इंटीरियर डिजाइन ट्राइबर से कुछ अलग हो सकता है। इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट, रियर AC वेंट, वायरलेस चार्जिंग पैड, पुश-बटन स्टार्ट, दूसरी और तीसरी रो की रिक्लाइनिंग सीटें, रिवर्स कैमरा और अन्य आधुनिक सुविधाओं की उम्मीद की जा रही है।

यह भी पढ़ें: बस 2 लाख की Down Payment में घर लाएं Nissan Magnite VISIA, जानें हर महीने कितनी देनी होगी EMI

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।