Nissan SUV: टेस्टिंग के दौरान नजर आई Nissan की अपकमिंग SUV, फीचर्स ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Nissan SUV: भारतीय मार्केट में फोर व्हीलर कंपनी Nissan की SUV ज्यादा डिमांड में रहती है। स्टाइलिश लुक और फीचर की वजह से इसे ज्यादा पसंद किया जाता है। ऐसे में कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक और SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, वाहन निर्माता कंपनी की तरफ से इस एसयूवी की टेस्टिंग की जा रही है।

अपडेटेड Sep 26, 2025 पर 1:43 PM
टेस्टिंग के दौरान नजर आई Nissan की अपकमिंग SUV, फीचर्स ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Nissan SUV: भारतीय मार्केट में फोर व्हीलर कंपनी Nissan की SUV ज्यादा डिमांड में रहती है। स्टाइलिश लुक और फीचर की वजह से इसे ज्यादा पसंद किया जाता है। ऐसे में कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक और SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, वाहन निर्माता कंपनी की तरफ से इस एसयूवी की टेस्टिंग की जा रही है, और इसी दौरान इसे देखा भी गया है। जिससे एसयूवी से रिलेटेड फीचर्स की कई जानकारी सामने आई है। चलिए फिर हम आपको बताते हैं एसयूवी से जुड़े फीचर और लॉन्ट डेट के बारे में।

क्‍या मिली जानकारी

वाहन निर्माता कंपनी Nissan की ओर से भारतीय बाजार में जल्द ही नई SUV लॉन्च की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्च से पहले इस एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया। जिसमें इसके कुछ फीचर्स की जानकारी निकलकर सामने आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी को CMF B प्‍लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। जिसमें C शेप की LED लाइट्स, उभरे हुए व्‍हील आर्च, रियर स्‍पॉयलर, रियर वाइपर और वॉशर, 17 इंच टायर, सी पिलर पर डोर हैंडल, रूफ स्‍पॉयलर, शॉर्क फिन एंटीना, थ्री स्‍पोक स्‍टेयरिंग व्‍हील, डिजिटल डिस्‍प्‍ले इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, क्रूज कंट्रोल, क्‍लाइमेट कंट्रोल, हाइट एडजस्‍टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स को दिया जा सकता है।


पावर और इंजन

कंपनी की तरफ से अभी इसके इंजन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस नई मिड साइज एसयूवी में 1.5 लीटर की टर्बो और नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन के विकल्‍प के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प भी दिए जाएंगे।

कब होगी लॉन्‍च

फिलहाल वाहन निर्माता कंपनी की तरफ से इस नई एसयूवी के लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इसे भारतीय बाजार में साल 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki Celerio: मारुति सुजुकी सेलेरियो की कीमत में भारी कटौती, 94,000 रुपये तक हुई सस्ती

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।