अब RTO ऑफिस जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे ऑनलाइन ऐसे करें ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू

भारत के ज्यादातर राज्यों में ड्राइविंग लाइसेंस की वैलिडिटी 20 साल या फिर जब तक ड्राइवर की उम्र 50 साल नहीं हो जाती, तब तक रहती है। ऐसे में अगर आपके लाइसेंस की वैलिडिटी खत्म होने वाली है और आप उसे रिन्यू कराना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके काम की है।

अपडेटेड Aug 02, 2025 पर 2:48 PM
Story continues below Advertisement
घर बैठे ऑनलाइन ऐसे करें ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू

Driving License Renewal Online: भारत के ज्यादातर राज्यों में ड्राइविंग लाइसेंस की वैलिडिटी 20 साल या फिर जब तक ड्राइवर की उम्र 50 साल नहीं हो जाती, तब तक रहती है। ऐसे में अगर आपके लाइसेंस की वैलिडिटी खत्म होने वाली है और आप उसे रिन्यू कराना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके काम की है। आइए हम यहां पर आपको ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू करने के ऑनलाइन तरीके के बारे में बताते हैं।

कब तक रिन्यू करवा सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस?

अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस खत्म होने वाला है या पहले ही खत्म हो चुका है, तो आप उसे दोबारा बनवा सकते हैं। सरकार इसकी अनुमति देती है कि ड्राइविंग लाइसेंस खत्म होने के बाद भी एक साल तक आप उसे रिन्यू करा सकते हैं। लेकिन अगर एक साल के अंदर आपने लाइसेंस रिन्यू नहीं करवाया तो वह हमेशा के लिए रद्द हो जाएगा। फिर आपको दोबारा नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना पड़ेगा।


अब अच्छी बात ये है कि आप घर बैठे ही अपने ड्राइविंग लाइसेंस को रिन्यू कर सकते हैं। इसके लिए आपको बार-बार RTO ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है। आप ऑनलाइन यह काम बहुत आसानी से कर सकते हैं।

ड्राइविंग लाइसेंस को कैसे ऑनलाइन रिन्यू करें?

सबसे पहले आपको परिवहन सेवा की वेबसाइट (https://parivahan.gov.in/) पर जाना होगा। वहां अपने राज्य का नाम चुनना होगा और ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू से जुड़ी सेवा पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको जरूरी जानकारी भरनी होगी। आपको कुछ जरूरी दस्तावेज जैसे पहचान पत्र, पुराना लाइसेंस अपलोड करना होगा। कुछ मामलों में फोटो और साइन भी अपलोड करने के लिए कहा जा सकता है। जब आप सब जानकारी भर देंगे और डॉक्यूमेंट अपलोड कर देंगे, तो आपको ऑनलाइन फीस भरनी होगी। इसके बाद आपका नया लाइसेंस आपके घर पर भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : MG Cyberster का पहला रिव्यू आया सामने, लग्जरी, पावर और प्रीमियम टेक्नोलॉजी का है परफेक्ट कॉम्बो

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।