Porsche Taycan 4s Black Edition: पोर्शे ने इंडिया में लॉन्च की अपनी नई इलेक्ट्रिक कूपे 'टायकन 4S ब्लैक एडिशन', पावर के साथ मिलेगी जबरदस्त रेंज

Porsche Taycan 4S Black Edition: इसमें 105kWh की बैटरी है जो 668km तक की रेंज देती है। साथ ही यह 590 BHP की पावर और 710 Nm का टॉर्क उत्पन्न करती है, जो बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरियंस देती है

अपडेटेड Jul 21, 2025 पर 16:10
Story continues below Advertisement
पोर्शे ने एक नई इलेक्ट्रिक कूपे टायकन 4S ब्लैक एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है
पोर्शे ने एक नई इलेक्ट्रिक कूपे टायकन 4S ब्लैक एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है

ब्लैक एडिशन कई आकर्षक मैटेलिक कलर्स में आता है, जैसे जेट ब्लैक मेटैलिक और आइस ग्रे मेटैलिक, जो इसके लुक को और जबरदस्त बनाते है।

इसमें हाई-ग्लॉस ब्लैक फ्रंट फेशिया, स्मोक्ड LED हेडलाइट्स और इंटीग्रेटेड DRLs दिए गए है, जो इसे बोल्ड और शानदार बनाते है।

केबिन में ADAS, 360-डिग्री कैमरा, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और 14-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम जैसी ढेर सारी लग्जरी सुविधाएं भी मिलती हैं।

इस कूपे में 21-इंच के 'एयरो डिजाइन' अलॉय व्हील्स लगे है, जिनमें हाई-ग्लॉस ब्लैक का खूबसूरत टच है, जो इसके स्पोर्टी लुक को निखारते है।

इसमें 105kWh की बैटरी है जो 668km तक की रेंज देती है। साथ ही यह 590 BHP की पावर और 710 Nm का टॉर्क उत्पन्न करती है, जो बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरियंस देती है।

भारत में लॉन्च हुई यह शानदार इलेक्ट्रिक कूपे ₹2.07 करोड़ (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। यह कार लग्जरी और इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस की एक बेजोड़ मेल है।