'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम राम कपूर ने हाल ही में खुद को एक नई Lamborghini Urus SE गाड़ी गिफ्ट की है। (Photo: Car crazy India)
एक्टर ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन भारत में इस लेम्बोर्गिनी की एक्स-शोरूम कीमत करीब 5.21 करोड़ रुपये बताई जा रही है। (Photo: Car crazy India)
राम कपूर की नई लेम्बोर्गिनी कार की डिलीवरी लेते हुए उनकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर 'कार क्रेजी इंडिया' नाम के पेज ने शेयर की हैं। (Photo: Car crazy India)
लेम्बोर्गिनी उरुस एसई अपनी दमदार परफॉर्मेंस और स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती है। राम कपूर के कार की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। (Photo: Car crazy India)
लेम्बोर्गिनी उरुस एसई एक पावरफुल हाइब्रिड एसयूवी है, जिसमें 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो वी8 इंजन और 130 किलोवाट की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। दोनों मिलकर यह गाड़ी 789 हॉर्सपावर की ताकत और 950 एनएम टॉर्क पैदा करती है, जिससे इसका परफॉर्मेंस और भी दमदार हो जाता है। (Photo: Car crazy India)
कंपनी के मुताबिक, लेम्बोर्गिनी उरुस एसई सिर्फ 3.4 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है, जो स्टैंडर्ड उरुस एस से भी तेज है। इसकी टॉप स्पीड 312 किमी प्रति घंटा है, जिससे यह लेम्बोर्गिनी की अब तक की सबसे तेज चलने वाली एसयूवी बन गई है। (Photo: Car crazy India)
राम कपूर कारों के काफी शौकिन है एक्टर के पास कई मंहगी गाडियां है। उनके पास मर्सिडीज-एएमजी G63, BMW X5, पोर्श और फेरारी जैसी कई महंगी और हाईटेक गाड़ियां भी हैं। (Photo: Car crazy India)
राम कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें कारों और बाइकों का हमेशा से शौक रहा है और खुद को एक सच्चा ऑटोमोबाइल प्रेमी माना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति करीब 130 से 135 करोड़ रुपये के बीच है।