GST कटौती के बाद Renault Triber की कीमत में आई भारी गिरावट, जानें नया रेट

कुछ दिन पहले भारत सरकार ने जीएसटी की दरों में कटौती की थी। जिससे गाड़ियों की कीमतों में गिरवाट देखी गई। ऐसे में अब Renault India की ओर से भी कीमतों में कटौती की गई है। कंपनी ने बताया कि उनकी गाड़ियों पर 96 हजार रुपये से ज्यादा तक की कीमत कम की गई है।

अपडेटेड Sep 10, 2025 पर 4:33 PM
GST कटौती के बाद Renault Triber की कीमत में आई भारी गिरावट, जानें नया रेट

क्या आप फैमीली के लिए 7-सीटर कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं? अगर ऐसा है तो यह खबर आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। दरअसल, कुछ दिन पहले भारत सरकार ने जीएसटी की दरों में कटौती की थी। जिससे गाड़ियों की कीमतों में गिरवाट देखी गई। ऐसे में अब Renault India की ओर से भी कीमतों में कटौती की गई है। कंपनी ने बताया कि उनकी गाड़ियों पर 96 हजार रुपये से ज्यादा तक की कीमत कम की गई है। कंपनी ने कहा कि वह फेस्टिव सीजन से पहले GST 2.0 कटौती का पूरा फायदा सीधे अपने ग्राहकों को देगी। अब आइए डिटेल में जानते हैं कीमत और फीचर्स के बारे में।

कितनी बदल जाएगी Renault Triber की कीमत?

Renault के अनुसार, ट्राइबर के सभी वैरिएंट्स पर करीब 8.5 फीसदी तक की कीमत में कमी आएगी। सबसे ज्यादा फायदा इमोशनल पेट्रोल-ऑटोमैटिक वैरिएंट के खरीदारों को मिलेगा, जिसकी कीमत अब करीब 78,195 रुपये तक कम हो जाएगी।


Renault Triber के फीचर्स

  • Renault Triber एक 7-सीटर एसयूवी है, जो कॉम्पैक्ट साइज में आती है, जिसे शहर और हाईवे दोनों के लिए परफेक्ट माना जाता है। सीट्स फोल्ड करने के बाद इसमें 625 लीटर तक का बूट स्पेस मिल जाता है।
  • इंटीरियर की बात करें तो इसमें कई बदलाव किए गए हैं। आपको नई ड्यूल-टोन थीम, बेहतर क्वालिटी की मैटेरियल फिनिश और कुछ एडवांस फीचर्स मिलेंगे। उम्मीद है कि नई ट्राइबर में मल्टीफंक्शनल सीटें, 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट के साथ), क्रूज कंट्रोल वाला नया स्टीयरिंग व्हील, दूसरी और तीसरी लाइन के लिए एसी वेंट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा, इसमें वायरलेस चार्जिंग, एक कूल्ड ग्लव बॉक्स और कई स्टोरेज ऑप्शन भी मिल सकते हैं।
  • Renault Triber Facelift के मैकेनिकल सेटअप में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसमें वहीं 1.0 लीटर, 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो पुराने मॉडल में अब तक मिल रहा है। यह इंजन लगभग 72bhp का पावर और 96 Nm का टार्क जनरेट करता है। गियरबॉक्स ऑप्शन में भी 5-स्पीड मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन उपलब्ध रहेंगे, जिससे यह मॉडल उन ग्राहकों के लिए परफेक्ट रहेगा, जो बजट में एक बेहतर 7-सीटर की तलाश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: GST कट के बाद Royal Enfield ने घटाई 350cc बाइक्स की कीमतें, ₹22 हजार तक घटे दाम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।