Rohit Sharma Lamborghini Urus SE: भारतीय क्रिकेट टीम के हिट मैन रोहित शर्मा ने एक बार फिर Lamborghini Urus को खरीदा है। उन्होंने इस बार अपडेटेड SE वर्जन को खरीदा है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 4.57 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस नई कार में हाइब्रिड पावरट्रेन, दमदार परफॉर्मेंस और कई अपडेटेड डिजाइन शामिल है। बता दें कि रोहित शर्मा ने अपनी पुरानी Lamborghini Urus को Dream11 फैंटेसी क्रिकेट कॉन्टेस्ट के विजेता को देने के बाद इस नई अपडेटेड वर्जन को खरीदा है।
सोशल मीडिया पर शेयर हुए एक वीडियो में दिखाया गया है कि रोहित शर्मा को Lamborghini मुंबई डीलरशिप के द्वारा नई Urus SE डिलीवर की जा रही है। वीडियो में SUV का नया ऑरेंज शेड (Arancio Argos) नजर आ रहा है, जो उनके पहले वाली ब्लू Urus से अलग है। हालांकि, डिलीवरी के समय रोहित की तस्वीरें सामने नहीं आई हैं।
Lamborghini Urus SE में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें नया LED मैट्रिक्स हेडलाइट डिजाइन है, जो पहले के Y-मोटिफ से अलग है। फ्रंट बंपर और बड़ा ग्रिल इसे ज्यादा अट्रैक्टि लुक देता है। इसमें 23-इंच का अलॉय व्हील्स दिया गया है, जो इसके स्पोर्टी लुक को खास बनाता है।
Lamborghini Urus SE के कीमत की बात करें, तो जिस मॉडल को रोहित शर्मा ने खरीदा है उसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.57 करोड़ रुपये है।