Skoda Limited Edition Cars: अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। दरअसल, भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री करने वाली Skoda ने अपनी 3 कारों को लिमिटेड एडिशन के साथ लॉन्च कर दिया है। जिनमें Skoda Kylaq, Kushaq और Slavia शामिल हैं। Skoda के इन ऐडिशन में 360 डिग्री कैमरा, पडल लैंप, अंडर बॉडी लाइट जैसे फीचर दिए गए हैं। अब आइए जानते हैं इन कारों के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में।
कौन से नए फीचर्स हैं शामिल
Skoda ने अपनी कारों को नए फीचर्स के साथ ऑफर किया है। इनमें 360 डिग्री कैमरा, पडल लैंप, अंडर बॉडी लाइट, फिन स्पॉयलर और बॉडी गार्निश को दिया गया है। लेकिन इन सभी फीचर्स को एक्सेसरीज किट के तौर पर ऑफर किया गया है।
निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, लिमिटेड एडिशन के साथ ऑफर की जाने वाली कारों की संख्या सीमित रहेगी। इस एडिशन के साथ तीनों कारों की सिर्फ 500 यूनिट्स को ही बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।
स्कोडा अपनी Kushaq और Slavia को दो इंजन ऑप्शंस 1.0-लीटर TSI और 1.5-लीटर TSI के साथ पेश करती है। वहीं, Kylaq में कंपनी सिर्फ 1.0-लीटर TSI इंजन का ऑप्शन देती है। इन तीनों मॉडलों में मैनुअल और ऑटोमैटिक, दोनों तरह के ट्रांसमिशन ऑप्शन उपलब्ध हैं।
निर्माता ने लिमिटेड एडिशन के तहत Kylaq की एक्स-शोरूम कीमत 11.25 लाख रुपये और 12.89 लाख रुपये तय की है। वहीं, Kushaq के नए एडिशन की कीमतें 16.39 लाख रुपये, 17.49 लाख रुपये और 19.09 लाख रुपये रखी गई हैं। Slavia के लिमिटेड एडिशन को 15.63 लाख रुपये, 16.73 लाख रुपये और 18.33 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है।