Skoda Kylaq: Skoda Auto India ने भारत में अपनी सबसे सस्ती कार, Kylaq की कीमत बढ़ा दी है। चेक रिपब्लिक की इस कार निर्माता कंपनी ने Skoda Kylaq की कीमत में ₹4,349 से लेकर अधिकतम ₹19,295 तक की बढ़ोतरी की है। कीमत में यह बढ़ोतरी अलग-अलग वेरिएंट्स के लिए अलग-अलग है।
Skoda Kylaq की बढ़ी हुई कीमत तुरंत से लागू हो गई हैं। अब Kylaq की एक्स-शोरूम कीमत ₹7.59 लाख से ₹12.99 लाख के बीच है। यह बढ़ोतरी भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कई अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियों के जरिए अपने-अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा के अनुरूप है। इन कंपनियों ने कच्चे माल की बढ़ती कीमतों, विदेशी मुद्रा में उतार-चढ़ाव और मुद्रास्फीति जैसे कारणों का हवाला देते हुए कीमतों में वृद्धि की है।
अगर आप Skoda Kylaq खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां सब-कॉम्पैक्ट SUV की अपडेटेड प्राइस लिस्ट दी गई है।
Skoda Kylaq: वेरिएंट के अनुसार प्राइस लिस्ट
प्राइस अपडेट होन से पहले, Skoda Kylaq की कीमत ₹7.55 लाख से ₹12.80 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच थी। हालांकि, कीमत बढ़ने के बाद, SUV की कीमत ₹7.59 लाख से ₹12.99 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच हो गई है।
चार ट्रिम ऑप्शन में उपलब्ध, टॉप-स्पेक Prestige AT और Prestige MT की कीमत क्रमशः ₹19,295 और ₹15,341 बढ़ गई है। Skoda Kylaq के Signature+ MT वेरिएंट की कीमत ₹10,357 बढ़ गई है। Signature MT और Signature AT वेरिएंट की कीमत ₹10,000-10,000 बढ़ गई है। Signature+ AT और Entry-level Classic Rims की कीमत क्रमशः ₹9,736 और ₹4,349 बढ़ गई है।
SUV के एंट्री-लेवल Classic वेरिएंट की कीमत में सबसे कम ₹4,349 की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, सबसे ज्यादा कीमत में बढ़ोतरी टॉप-स्पेक Prestige AT वेरिएंट पर हुई है।