Hero Mavrick 440: Hero Mavrick 440 अपडेटेड वर्जन के स्पाई शॉट्स हुए लीक, डिजाइन में नजर आए छोटे बदलाव

Hero Mavrick 440: Hero MotoCorp इस समय अपनी बाइक Hero Mavrick 440 का अपडेटेड वर्जन तैयार कर रही है। हाल ही में कंपनी ने इस बाइक को भारतीय बाजार से हटा लिया था, लेकिन अब इसके नए स्पाई शॉट्स (तस्वीरें) सामने आने से सब हैरान हैं।

अपडेटेड Oct 07, 2025 पर 5:19 PM
Hero Mavrick 440: Hero Mavrick 440 अपडेटेड वर्जन के स्पाई शॉट्स हुए लीक, डिजाइन में नजर आए छोटे बदलाव

Hero Mavrick 440: Hero MotoCorp इस समय अपनी बाइक Hero Mavrick 440 का अपडेटेड वर्जन तैयार कर रही है। हाल ही में कंपनी ने इस बाइक को भारतीय बाजार से हटा लिया था, लेकिन अब इसके नए स्पाई शॉट्स (तस्वीरें) सामने आने से सब हैरान हैं। दिलचस्प बात यह है कि Hero Mavrick 440 वही प्लेटफॉर्म पर बनी है जिस पर Harley-Davidson X440 तैयार की गई थी। यह बाइक हीरो मोटोकॉर्प और हार्ले-डेविडसन की साझेदारी में बनाई गई थी।

नई तस्वीरों से पता चलता है कि अपडेटेड Hero Mavrick 440 का डिजाइन और लुक पहले वाले मॉडल जैसा ही है। हालांकि, कुछ बदलाव भी देखने को मिलते हैं — जैसे इसमें USD टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क दिया गया है, जो पहले EICMA 2024 में दिखाए गए मॉडल जैसा दिखता है। इसके अलावा, बाइक में ब्रॉन्ज कलर का इंजन कवर भी नजर आया है, जो पुराने मॉडल में काले रंग का था।

अपडेट के साथ, नई Hero Mavrick 440 में कई फीचर अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। इसमें एक फुली डिजिटल TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है, जैसा कि EICMA 2024 में दिखाए गए मॉडल में देखा गया था। इसके अलावा, इसके इंजन में भी कुछ पावर ट्यूनिंग अपडेट्स किए जा सकते हैं। पुराने मॉडल में 440cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया था, जो 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता था। यह इंजन 27hp की पावर और 36Nm का टॉर्क देने में सक्षम था।


हालांकि, ब्रांड ने नए Hero Mavrick 440 के डिटेल्स और लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नही दी है। मीडिया रिपोर्टों का दावा है कि मोटरसाइकिल के टीवीसी शूट के दौरान कई स्पाई शॉट्स सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें: Honda Shine: GST कटौती का फायदा, Honda Shine 100 और DX की कीमतें हुईं सस्ती, देखें पूरी लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।