Get App

Tata Harrier EV: टाटा हैरियर EV के 7 नए और दमदार फीचर्स जो पहली बार आए किसी टाटा कार में, जानिए क्या-क्या है नया?

Tata Harrier EV: हैरियर EV शार्क फिन एंटीना में एक एक्स्ट्रा कैमरे के साथ आती है। इस कैमरे से मिलने वाली फीड डिजिटल IRVM पर दिखती है, जिससे कार के पीछे का क्लियर व्यू मिलता है। इसमें रिकॉर्डिंग फंक्शन भी है जो सुरक्षा के लिए डैशकैम के रूप में भी काम करता है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jun 09, 2025 पर 4:33 PM
Tata Harrier EV: टाटा हैरियर EV के 7 नए और दमदार फीचर्स जो पहली बार आए किसी टाटा कार में, जानिए क्या-क्या है नया?
हैरियर EV में 540-डिग्री कैमरा फंक्शन दिया गया है

Tata Harrier EV: टाटा मोटर्स ने हाल ही में भारतीय बाजार में हैरियर EV को ₹21.49 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। हालांकि कंपनी ने इसके अन्य मॉडलों की कीमत अभी जारी नहीं किया है। वैसे कंपनी ने इस दमदार इलेक्ट्रिक SUV के फीचर्स की पूरी डेटेल शेयर की है। आइए हम बताते हैं हैरियर EV के 7 ऐसे जबरदस्त फीचर्स जो किसी भी टाटा की कार में आ रहे है पहली बार।

1. 360-डिग्री कैमरा 'ट्रांसपेरेंट मोड' के साथ

हैरियर EV में 540-डिग्री कैमरा फंक्शन दिया गया है, जो रेगुलर 360-डिग्री सराउंड व्यू मॉनिटर सिस्टम में एक एक्स्ट्रा एंगल जोड़ता है। यह फीचर कार के नीचे क्या है, यह भी दिखाता है। यह नया एंगल 'ट्रांसपेरेंट मोड' में सक्रिय होता है, जो ड्राइवर को ऑफ-रोड इलाकों में बड़े गड्ढों से गुजरते समय मदद करता है। यह किसी भी टाटा कार में पहली बार दिया गया फीचर है।

2. डुअल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD)

हैरियर EV अपने मार्केट सेगमेंट में डुअल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप वाली पहली इलेक्ट्रिक कार बन गई है। इसमें प्रत्येक एक्सल पर एक इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो सामने 158 PS और पीछे 238 PS का पावर जेनरेट करती है। इसका अधिकतम टॉर्क 504 Nm है। हैरियर EV 'बूस्ट मोड' का उपयोग करके केवल 6.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

3. 6 मल्टी-टेरेन मोड्स

स्टैंडर्ड हैरियर में सिर्फ 3 टेरेन मोड नॉर्मल, रफ और वेट होते हैं। इलेक्ट्रिक हैरियर के मामले में, टाटा मोटर्स ने कुल 6 मल्टी-टेरेन मोड पेश किए हैं, जिनमें नॉर्मल, मड रट्स, रॉक क्रॉल, सैंड, स्नो/ग्रास और कस्टम मोड शामिल हैं। ये मोड मुश्किल रास्तों में SUV को आसानी से चलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें