Tata Harrier EV: ₹21.49 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक हैरियर, जानिए खास फीचर्स?

Tata Harrier को कुल चार रंगों में खरीदा जा सकता है, जिनके नाम एम्पावर्ड ऑक्साइड, नैनीताल नॉक्टर्न, प्रिस्टीन व्हाइट और प्योर ग्रे है। इसका एक खास वेरिएंट स्टील्थ एडिशन भी है

अपडेटेड Jun 03, 2025 पर 6:28 PM
Story continues below Advertisement
हैरियर EV को दो बैटरी पैक विकल्पों 75kWh और 65kWh में पेश किया गया है

Tata Harrier EV: भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में एक और इलेक्ट्रिक SUV धूम मचाने आ गई है। हैरियर के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट के जबरदस्त रिस्पांस के बाद अब टाटा ने इसके इलेक्ट्रिक वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। हैरियर के EV मॉडल को ₹21.49 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। हालांकि इसके टॉप मॉडल की कीमत अभी घोषित नहीं की गई है। आइए आपको बताते हैं क्या है इस EV SUV में खास।

दमदार बैटरी और जबरदस्त परफॉर्मेंस

हैरियर EV को दो बैटरी पैक विकल्पों 75kWh और 65kWh में पेश किया गया है। उन्हें डुअल और सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। कंपनी ने बताया कि यह अधिकतम 390 bhp की पावर और 504Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। कंपनी का दावा है कि एक सिंगल चार्ज पर लगभग 627 किमी की रेंज होगी। इलेक्ट्रिक हैरियर केवल 6.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।

कौन-कौन से है कलर ऑप्शंस?

लॉन्च होने बाद इसे लेने के इच्छुक ग्राहक अब कंपनी के देश भर में अधिकृत डीलरशिप पर जाकर वाहन को प्री-बुक कर सकते हैं। इस ई-एसयूवी को कुल चार रंगों में खरीदा जा सकता है। एम्पावर्ड ऑक्साइड, नैनीताल नॉक्टर्न, प्रिस्टीन व्हाइट और प्योर ग्रे कलर ऑप्शंस है। इलेक्ट्रिक हैरियर स्टील्थ एडिशन में भी उपलब्ध है।

_harrier EV 1


डिजाइन और लुक

लुक के मामले में टाटा हैरियर EV काफी बोल्ड है। इस EV में भी टाटा अपने स्टाइल स्टेटमेंट की विरासत को आगे बढ़ा रही है। यह अपने ICE सिबलिंग से कुछ हद तक मिलती-जुलती दिखती है, जिसमें आकर्षक डिजाइन, जबरदस्त लुक और LED हेडलाइट सेटअप है। हेडलाइट को दोनों सिरों पर एक ट्रेंडिंग लाइट बार यूनिट के साथ इंटीग्रेटेड DRLs के साथ जोड़ा गया है। यह डुअल अलॉय व्हील्स के साथ आती है, जो इसे सेगमेंट में काफी दमदार लुक देता है।

इंटीरियर और फीचर्स

टाटा हैरियर EV के केबिन के अंदर चार-स्पोक मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, एक पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, कई ड्राइविंग मोड, वेंटिलेशन और मेमोरी फंक्शन के साथ फ्रंट सीटें, फ्रंट पैसेंजर सीट के लिए बॉस मोड, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ सभी वायरलेस कार कनेक्ट तकनीक के साथ 14.5-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।

_harrier EV 2

सुरक्षा की बात करें, तो इसमें लेवल 2 ADAS, स्टैन्डर्ड मानक के अनुरूप छह एयरबैग, ट्रांसपेरेंट बोनट व्यू के साथ 540-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा के साथ और भी बहुत कुछ मिलता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।