Tata Harrier Discount Offer :अगर आप स्टाइलिश लुक, कंफर्ट और बजट में एक बेहतर SUV की तलाश में हैं तो आपके लिए Tata Motors की Harrier बेस्ट रहेगी। कंपनी अपने इस SUV पर 75,000 रुपए तक का शानदार डिस्काउंट दे रही है। हालांकि यह ऑफर खासतौर पर MY2024 मॉडल्स पर लागू है और कुछ डीलरशिप पर उपलब्ध है। अब आइए जानते इसकी कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस के बारे में।
Tata Harrier की कीमत और ऑफर
टाटा हैरियर की एक्स-शोरूम कीमत 14.99 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट (Fearless+ Dark 2.0 Diesel AT) के लिए 26.50 लाख रुपये तक जाती है। दिल्ली में इसकी ऑन-रोड कीमत 17.84 लाख रुपये से 30.71 लाख रुपये के बीच है। मौजूदा समय में डीलरशिप लेवल पर इस प्रीमियम SUV पर 75,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे यह पहले से कहीं ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन बन जाती है।
Tata Harrier का केबिन बेहद प्रीमियम फीचर से लैस है, जो इसे एक अट्रैक्टिव SUV बनाता है। इसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वॉयस-कंट्रोल्ड पैनोरमिक सनरूफ, और 10-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा, इसमें वेंटिलेटेड सीटें, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, और मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग भी मिलती है।
Tata Harrier के MY2024 मॉडल्स में कई सेफ्टी फीचर्स हैं, जिनमें 7 एयरबैग (6 स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), और 360 डिग्री कैमरा शामिल हैं। इसके टॉप मॉडल में लेवल 2 ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) भी है, जिसमें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स हैं। इस सिस्टम के तहत फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निंग, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन डिपार्चर वॉर्निंग, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे हाई-टेक सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। ये सभी फीचर्स मिलकर Tata Harrier को एक स्मार्ट और सुरक्षित SUV बनाते हैं।
इंजन, परफॉर्मेंस और माइलेज
Tata Harrier में दो इंजन ऑप्शन उपलब्ध हैं, एक 2.0 लीटर डीजल इंजन और एक नया 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन। डीजल इंजन 170 PS की पावर और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जबकि पेट्रोल इंजन 170 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजनों के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिया गया है। इसके साथ ही इसमें ड्राइव एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए तीन ड्राइव मोड्स (Eco, City, Sport) और दो टेरेन मोड्स (Rough, Wet) भी मिलते हैं। ARAI के अनुसार Tata Harrier का माइलेज 14.6 से 16.8 किमी/लीटर के बीच है, जो इसके साइज और सेगमेंट के हिसाब से अच्छा माना जा सकता है।