Upcoming SUVs In India: भारत में ऑटोमोबाइल कंपनियां लगातार अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करने के लिए नए मॉडल्स पेश कर रही हैं। रेनॉल्ट, हुंडई, महिंद्रा और टाटा जैसी कंपनियां जल्द ही अपनी नई कॉम्पैक्ट SUVs लॉन्च करने जा रही हैं। इनमें फेसलिफ्ट वर्जन और इलेक्ट्रिक मॉडल दोनों शामिल हैं, ताकि ये बाजार में अपनी पकड़ और भी मजबूत कर सकें। अगर आप आने वाले महीनों में एक नई कॉम्पैक्ट SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए खास है। आइए जानते हैं उन चार अपकमिंग SUVs के बारे में, जो जल्द ही भारतीय बाजार में आने वाली वाली हैं।
रेनॉल्ट की पॉपुलर और बजट-फ्रेंडली SUV किगर जल्द ही फेसलिफ्ट वर्जन में आने वाली है। इसे कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। माना यह भी जा रहा है कि आने वाले महिनों में इसे बाजार में उतार दिया जाएगा। नए मॉडल में बदला हुआ एक्सटीरियर डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर और नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। हालांकि, इंजन और पावरट्रेन मौजूदा पेट्रोल इंजन के साथ ही रहेंगे।
हुंडई वेन्यू, जो पहले से ही कंपनी की बेस्ट-सेलिंग SUVs में से एक है, अब फेसलिफ्ट मॉडल के साथ आने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई वेन्यू सितंबर 2025 के आसपास लॉन्च हो सकती है। इस बार ग्रिल, हेडलैंप और बंपर डिजाइन को नया लुक दिया गया है। इंटीरियर में नए टेक्नोलॉजिकल फीचर्स और बेहतर अपहोल्स्ट्री देखने को मिलेंगे। पावरट्रेन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।
महिंद्रा जल्द ही अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV XUV 3XO EV लॉन्च करेगी। यह मॉडल महिंद्रा XUV400 के नीचे का इलेक्ट्रिक वर्जन होगा और Tata Punch EV को सीधी टक्कर देगा। फाइनल टेस्टिंग के बाद इसे भारत में पेश किया जाएगा। यह EV सिंगल चार्ज में लगभग 400 किमी की रेंज दे सकती है। यह महिंद्रा के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है।
टाटा मोटर्स अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV, Tata Punch को फेसलिफ्ट वर्जन में पेश करने की तैयारी कर रही है। इसमें नया एक्सटीरियर डिजाइन और ज्यादा प्रीमियम इंटीरियर दिया जाएगा। पावरट्रेन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और यह मौजूदा पेट्रोल इंजन के साथ ही आएगी। अपडेटेड Tata Punch बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करेगी।